जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के सोमाय झोपड़ी और रानीडीह गांव के बीच खेती से बागबेड़ा पुलिस ने गुरूवार को एक शव बरामद किया है। घटना की जानकारी पुलिस कोदिन के 3 बजे मिली थी। इसके बाद पुलिस पहुंची और शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
घंटों बाद गांव के लोग गए थे शव के करीब
गांव के लोगों को पहले लगा था कि शायद कोई युवक शराब पीकर सोया होगा, लेकिन जब घंटों बाद भी युवक कड़ी धूप में एक ही स्थान पर पड़ा रहा, तब लोग पास गए। इसके बाद पानी का छिड़काव किया। किसी तरह की सुग-बुगाहट नहीं होने पर इसकी जानकारी पुलिस को दी।
शव की नहीं हो सकी है पहचान
शव की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो पाई थी। लोग शव को लेकर तरह-तरह की चर्चा भी कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि हत्या करके शव को फेका गया है तो कुछ का कहना है शराब के नशे में किसी ने मारपीट कर खेती में फेका होगा।
शरीर पर सिर्फ पैंट है
जो शव देखा गया है उसके शरीर पर पैंट के अलावा कोई कपड़ा नहीं था। युवक कौन है और कहां का है। इसकी जानकारी अभी तक किसी को भी नहीं है। सुबह से ही युवक को खेती में पड़ा लोगों ने देखा था।