जमशेदपुर : अकिल आखड़ा की ओर से करनडीह के गैंताडीह में आखड़ा के संस्थापक अध्यक्ष सह वरिष्ठ झारखंड आंदोलनकारी केके मुर्मू की 8वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किय गया। मौके पर हाल ही में दिवंगत आखड़ा के सलाहकार सह पूर्व विधायक सनातन माझी और खिलाड़ी जोसेफ टुडू को भी आखड़ा की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की गई। आखड़ा के अध्यक्ष दिल बहादुर ने कहा कि स्व. मुर्मू और स्व. माझी का आखड़ा के प्रति और समाज के प्रति किये गए योगदान और त्याग अविस्मरणीय है। लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल कॉलेज के निर्माण में भी इनकी भुमिका अहम रही है। आज पूरे क्षेत्र में उच्च शिक्षा का अलख जगा रहा है। आज हमें इनके बताये हुए रास्ते पर चलने की जरूरत है और इनके सपनों को साकार करने की जरूरत है।
मौके पर ये थे मौजूद
श्रद्धांजलि सभा में श्याम चरण मुर्मू, शंकर हेम्ब्रोम, महेश मुर्मू, पीएन मार्डी, भुण्डा हांसदा, मु नीराम मार्डी, कन्दरा हांसदा, गुमदा सोरेन, रामराय मार्डी, जुरसी टुडू, गीता रानी मुर्मू, जोशेन कुमार मुर्मू, सुनील पूर्ती, कुंवर सोरेन, नवीन टुडू, कुणाल टुडू, फागुन टुडू, लुब्रु, शंकर महतो, लाल मोहन मुर्मू, मदन हांसदा, दुखु सिंह सरदार, आकाश टुडू, प्रकाश टुडू आदि मौजूद थे।