चाईबासा : चाईबासा के कांग्रेसियों ने भाजपा नेता सह पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी के आगमन पर तीखी प्रतक्रिया व्यक्त की है। कांग्रेसियों ने कहा कि अपने दौरे के क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का झारखंड सरकार की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह लगाना हास्यपद है। अवैध माइनिंग आयरन ओर की बिक्री में भाजपा के ही लोग पूरी तरह से संलग्न है। आरोप विपक्ष पर लगा रहे हैं। राजा तिर्की जो कि भाजपा से ही है। अभी हाल के दिनों में आयरन की अवैध रूप से खरीद-बिक्री करने में लिप्त पाए जाने का आरोप है। रघुवर सरकार के समय भाजपा के ही कई लोग अवैध माइनिंग में संलग्न रहे। इसी तरह से डीएमएफटी फंड में लूट की बात कहना पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को शोभा नहीं देता है। भाजपा के शासनकाल में 500 करोड़ का डीएमएफटी फंड डायरेक्ट स्टेट ट्रांसफर किन परिस्थितियों में हुआ पहले उसका जवाब भाजपा को देना चाहिए। पश्चिमी सिंहभूम जिला को रघुवर सरकार के समय भाजपा ने चारागाह बनाकर छोड़ा था। हर छोटी-बड़ी काम यहां तक कि पंचायत स्तरीय भी सिंडिकेट के माध्यम से जो कि रांची और दिल्ली में तय होता था तब उनकी ओर से ही कराया जा रहा था। रघुवर सरकार के लूट के कारण ही जनता ने विधानसभा चुनाव में नकार दिया। अब पूरे कोल्हान में एक दिया जलाने वाला भी भाजपा में विधायक नहीं बचे हैं।
मौके पर ये थे मौजूद
मौके पर जिला कांग्रेस प्रवक्ता जितेन्द्र नाथ ओझा, सांसद प्रतिनिधि त्रिशानु राय, ओबीसी प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष सिकुर गोप, प्रखंड उपाध्यक्ष रुप सिंह बारी, सुशील कुमार दास आदि मौजूद थे ।