सरायकेला-खरसावां : ईचागढ़ थाना क्षेत्र के बामनडीह में गुरूवार की देर रात घर के गौशाला से बड़ी नस्ल की एक गाय की चोरी हो गई। गाय अजीत कुमार महतो की है। गाय के साथ एक साल का एक बच्चा भी था, जिसे चोर लेकर नहीं गए। गाय का बच्चा को कुछ दूरी पर घायलावस्था में परिवार के लोगों ने देखा। गाय चोरी होने की जानकारी गाय मालिक को शुक्रवार की सुबह मिली। गाय को रस्सी के सहारे बांधा था। गाय 40 हजार रूपये की थी। गाय 6 किलो प्रतिदिन दूध देती थी । घटना के बाद इसकी लिखित शिकायत ईचागढ़ थाने में की गई है।