चाईबासा : चक्रधरपुर में भूखे गरीब असहाय लोगों को हर दिन भरपेट मुफ्त भोजन कराने वाली संस्था जननायक समिति ने आज अपना चौथा वर्षगाँठ मनाया। इस मौके पर संस्था के द्वारा लजीज पकवान बनाये गए और दिन का भोजन गरीबों में बांटा गया। इस कार्यक्रम में अल्प संख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक षडंगी, चक्रधरपुर के पूर्व विधायक शशिभूषण सामड सहित अन्य गणमान्य लोग भी शामिल हुए. कार्यक्रम में सभी भोजन का आनंद उठाया। आज ही के दिन चार साल पहले जन नायक समिति ने चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के बाहर गरीब असहाय लोगों को मुफ्त भोजन कराने का प्रण लिया था। आज देखते देखते चार साल गुजर गए लेकिन एक भी दिन ऐसा नहीं बिता जब जननायक समिति ने गरीबों को भोजन वितरण ना किया
हो। हर दिन यहाँ गरीबों को भोजन मुफ्त में उपलब्ध कराया जाता है। इस समिति द्वारा उठाये गए इस कदम का गरीबों को कोरोनाकाल में खूब मिला। जब सम्पूर्ण लॉकडाउन में गरीब भोजन के लिए तरस रहे थे तब संस्था क द्वारा संचालित इसी जगह से गरीबों को मुफ्त भोजन उपलब्ध होता था। रोजाना दोनों वक्त लोगों को भरपेट खाना मिलता था। घर में कोई ख़ुशी है, त्यौहार है कोई विशेष दिन है तो जननायक समिति के सहयोग से व्यक्तिगत तरीके से भी सहयोग कर लोग गरीबों को मुफ्त में भोजन कराकर आत्म शांति की अनुभूति करते हैं। जननायक समिति का बस एक ही लक्ष्य है की शहर में कोई भी गरीब भूखा ना सोये. जनायक समिति के इस कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारी अंजलि दुबे, पूजा बेहरा, प्रशांति साहा, प्रीति दुबे, कुसुम आगीवाल, संतोषी देवी, बासु देवी, राजेश गुप्ता, बिनोद साहू और धीरन जायसवाल आदि मौजूद थे।