जमशेदपुर : सिदगोड़ा पुलिस ने घर में घुसकर छेड़खानी करने, मारपीट करने और सामान लेकर भाग जाने का एक मामला थाने में दर्ज कयिा है। पूरे मामले में पांच लोगों को आरोपी बनाया गया है। घटना के बाद से ही पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है।
ये हैं आरोपी
बारीडीह शांति नगर मुख्य पथ के रहने वाले रोहित महतो, महेश महतो, कल्याणी देवी, काजल महतो और सोनी देवी को बनाया गया है। सभी आरोपी एक ही स्थान पर रहते हैं।
सुबह की है घटना
घटना के बारे में बताया गया है कि महिला अपने घर में अकेली ही थी, तभी सभी आरोपी घर के भीतर घुस गए। पहले तो सभी आरोपियों ने एक राय होकर महिला के साथ मारपीट की। इसके बाद उसके घर से सामानों को लेकर जाने लगे। इसका विरोध करने पर महिला के साथ छेड़खानी की गई धमकी भी दी गई। इसके बाद मामला सिदगोड़ा थाने तक पहुंचा।