जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी जुगसलाई मंडल के पदाधिकारियों की बैठक जुगसलाई स्थित अरिहंत काम्प्लेक्स में सम्पन्न हुई। मंडल अध्यक्ष हेमेन्द्र जैन (हन्नु) की अध्यक्षता आयोजित इस बैठक में विभिन्न संघटनात्मक विषयों पर विचार किया गया। बैठक में मंडल अध्यक्ष हन्नु जैन ने पदाधिकारियों से आग्रह किया कि अपनी अपनी बूथों पर अपनी सक्रियता बढ़ाएं एवं जनता और प्रसाशन के बीच सेतु का काम करें। इस बाबत बूथ प्रभारियों का मनोनयन किया गया एवं बूथ प्रभारियों को निर्देश दिया गया की वे बूथ अध्यक्षों के साथ समन्वय बैठा कर संगठन को गतिशील करने का काम करें। उन्होंने कहा कि सभी बूथ प्रभारी अपनी अपनी बूथों की समस्याओं की जानकारी एकत्रित करें ताकि संबंधित पदाधिकारियों से मिल कर उन समस्याओं का समाधान किया जा सके। बूथ प्रभारी के रूप में गणेश रविदास, शेखर शर्मा, पिंटू शर्मा, पिंटू सैनी, तरविंदर भाटिया, सुनील शर्मा, विष्णु सोनकर, निकेश सिंह, ओमप्रकाश पाठक, शैलेश जैन, मनीष जोशी, विजय शर्मा अमित सारड़ा का मनोनयन किया गया। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री सुनील शर्मा एवं धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री पिंटू शर्मा ने किया।