Ashok Kumar
रांची : मौसम विभाग ने शनिवार को ही पूर्वानुमान में कहा था कि पूरे राज्य में अगले तीन दिनों में 1 से 3 डिग्री तक तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है. रविवार को तापमान की बात करें तो जमशेदपुर का तापमान 44.2 डिग्री पर रहा. रविवार की सुबह 10 बजे की बात करें तो यह तापमान 41.2 डिग्री पर ही था. जमशेदपुर का तापमान अचानक से तीन डिग्री बढ़ गया है. अचानक यह तापमान रविवार की शाम 5.30 बजे मौसम विभाग की ओर से जारी की गयी है. राजधानी रांची की बात करें तो वहां का अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री पर है. इसी तरह से डालटेनगंज का अधिकतम तापमान 45 डिग्री है.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर का तापमान 22 मई होगा 43 डिग्री
राज्य के अन्य जिले का तापमान एक नजर में
झारखंड राज्य के अन्य जिले की बात करें तो बोकारो जिले का अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री पर रहा, देवघर का 43.3 डिग्री, गढ़वा का 43.9 डिग्री पर, गिरिडीह का 42.2 डिग्री, गोड्डा का 42.2 डिग्री, गुमला का 41.3 डिग्री, हजारीबाग का 40.2 डिग्री, खूंटी जिले का 41.5 डिग्री तापमान रहा.
साहिबगंज का तापमान रहा सबसे कम
पाकुड़ जिले की बात करें तो यहां का अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री पर रहा. पश्चिमी सिंहभूम का 41.3 डिग्री, सिमडेगा का 42.2 डिग्री पर रहा. साहिबगंज का 37.2 डिग्री रहा. साहिबगंज में राज्य भर से सबसे कम तापमान रहा. लातेहार 41.1 डिग्री, लोहरदगा 40.4 डिग्री रहा.
इसे भी पढ़ें : टाटानगर स्टेशन पार्किंग : दो दशक पहले बन्ना गुप्ता-उपेंद्र सिंह के विवाद में गयी थी टेंपो चालक की जान