Saraikela : झारखंड के आंदोलनकारी सह भाजपा के सरायकेला-खरसावां जिला कार्यसमिति सदस्य राजेन सिंह मुंडा के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है. इस बीच ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह उनके आवास पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की. पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने इस दौरान राजेन सिंह मुंडा के निधन पर गहरा शोक जताते हुए उनके शोक संतप्त परिजनों को ढांढ़स बंधाया. (नीचे भी पढ़ें)
साथ ही, इस विपदा की इस कठिन घड़ी में उनके परिजनों को शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की. बता दें कि झारखंड आंदोलनकारी सह भाजपा नेता राजेन सिंह मुंडा का बीते बुधवार की शाम रांची के रिम्स मे इलाज के दौरान निधन हो गया था. गुरुवार को ईचागढ़ के डुमटांड स्थित उनके पैतृक गांव में समाजिक रीति-रिवाज से उनका अंतिम संस्कार किया गया. उनके निधन से पूरे ईचागढ विधानसभा क्षेत्र में शोक की लहर है.