आदित्यपुर : पूर्व विधायक अरविंद सिंह के नेतृत्व वाली कोल्हान मजदूर यूनियन का प्रयास आखिरकार रंग लाया. उनके नेतृत्व में एक बार फिर विहार राफिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड के 32 कामगारों का फुल और फाइनल सेटलमेंट सफलतापूर्वक पूरा हुआ. इस उपलब्धि पर यूनियन अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और महामंत्री का सम्मान किया गया. यह जीत संगठित संघर्ष और मजदूर एकता की मिसाल है. (नीचे भी पढ़ें)
इससे पूर्व बीते 27 फरवरी को 2022 में बंद हुए बिहार राफिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड के 60 स्थायी मजदूरों को कोल्हान मजदूर यूनियन के प्रयास से फाइनल सेटलमेंट मिला था. इन मज़दूरों को फाइनल सेटलमेंट का चेक आदित्यपुर एम टाइप दुर्गा पूजा मैदान में पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और पूर्व विधायक अरविंद ने सौंपा था. (नीचे भी पढ़ें)