आदित्यपुर।
आदित्यपुर थाना क्षेत्र में चोरी की घटना रुकने का नाम नहीं ले रहा है।
आज फिर चोरों ने आदित्यपुर के खरकई नदी किनारे स्थित वार्ड -17 के इंद्रा कॉलोनी में शीला नाग नामक महिला के घर को निशाना
बनाया।
मिली जानकारी अनुसार बीती रात शीला नाग का पूरा परिवार विवाह समारोह में शामिल होने सोनारी स्थित कागलनगर गया हुआ था।
इसी बीच अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़ डेढ़ लाख नगदी औऱ डेढ़ लाख के गहने समेत कई अन्य कीमती सामान की चोरी कर ली
है।
जब पूरा परिवार देर रात वापस घर लौटा तो घर का ताला टूटा पड़ा था और घर से नगदी, गहने व कीमती सामान गायब मिले।
इस सबंध में शीला नाग ने बताया कि सारा सामान उसने बेटी की शादी में देने के लिए जमा कर रखा था।
शीला नाग ने रात में ही आदित्यपुर पुलिस को इसकी सूचना दी जो निरीक्षण कर चले गए और सुबह थाना आकर लिखित शिकायत दर्ज
कराने को कहा है।
सूचना पाकर सुबह पार्षद नीतू शर्मा पीड़ित परिवार के घर पहुंची और हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया है।
उन्होंने बताया कि कल ही वार्ड 18 के नदी किनारे राममढ़ैया बस्ती में भी किरण सोरेन के घर चोरों ने लाखों रुपए के गहने और नगदी चुरा लिया है। उन्होंने आदित्यपुर पुलिस पर चोरी की घटना नही रोकने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में बढ़ते नशे के कारोबार और आदी होते लोगों को जिम्मेदार ठहराया है।