सरायकेला-खरसावां : राजनगर खैरबनी गांव के लोगों ने जमीन कब्जाने की शिकायत रविवार को राजनगर थाने पर जाकर की है। लोगों ने कहा कि जब उन्होंने जमीन कब्जाने का विरोध किया था, तब उन्हें धमकी दी गई थी। यहां पर कुछ बाहरी लोग फुटबॉस्ल मैदान कोे नाम पर जमीन कब्जाने की कोशिश कर रहे हैं। गांव के लोगों ने कहा कि गोचर और शमशान की जमीन को कब्जाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए गांव के लोगों से भी सहमती नहीं ली गई है।
ये पहुंचे थे थाने
खैरबनी गांव के वार्ड सदस्य करण मार्डी, रघुनाथ मार्डी, निताई नंद गोप, तमल मंडल, जयप्रकाश मंडल, अशोक मंडल, सोलील मंडल, शक्ति मंडल, शंभु खंडवाल, नित्यानन्द मंडल, लखिन्द्र मार्डी, राजू मार्डी, चंदन मार्डी, रामचंद्र गोप, शुशंक मंडल, सोमाय मुर्मू, मुनिराम मुर्मू, कान्हू मुर्मू,धनु मार्डी, हरिहर मंडल, नारायण गोप आदि थाना पहुंचे थे।