जमशेदपुर : सिदगोड़ा पुलिस ने शादी के 12 सालों के बाद दहेज प्रताड़ना का एक मामला दर्ज किया है। यह मामला सिदगोड़ा के ओल्ड बारीडीह होल्डिंग नंबर 8 की रहने वाली माया कुमारी ने दर्ज कराया है। मामला थाने तक पहुंचते ही पुृलिस ने जांच शुरू कर दी है।
ये हैं आरोपी
मामले में साकची के भालुबासा सागुन अपार्टमेंट के रहने वाले आरोपी पति अजीत कुमार सिंह के अलावा ससूर अवधेश कुमार सिंह, अवधेश की पत्नी, ननद आशा सिंह, निशा सिंह, नीरज सिंह और नितेश कुमार सिंह को बनाया गया है।
29 मई 2010 को हुई थी शादी
माया कुमारी ने मामले में कहा है कि उसकी शादी 29 मई 2010 को हुई थी। वह उस घर में 20 जून 2021 तक रही। इस बीच उसे ससूराल वाले बराबर प्रताड़ित किया करते थे। दहेज लाने के लिए मारपीट करते थे। मानसिक और शारीरिक रूप से भी उसे प्रताड़ित किया जाता था।