पश्चिमी सिंहभूम : पश्चिमी सिंहभूम जिले में अफीम की खेती के खिलाफ पुलिस की ओर से गांव के लोगों को जागरूक करने का काम किया जा रहा है. इसी क्रम में चाईबासा के बंदगांव में अभियान चलाया गया. बिरसा स्टेडियम में नवयुवक खिलाड़ियों और कस्तूरबा विद्यालय की 511 छात्राओं को इसके खिलाफ जागरूक किया गया. अवैध अफीम की खेती करने से होने वाले दुष्प्रभाव के संबंध में हिन्दी एवं मुंडारी भाषा में जागरूक किया गया.
100 एकड़ से ज्यादा की खेती किया गया नष्ट
कानूनी प्रावधानों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी. अवैध अफीम की खेती संबंधित पर्चा हिन्दी एवं मुंडारी भाषा में देते हुए अफीम के स्थान पर वैकल्पिक खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया गया. इधर जिले में रोजाना अफीम की खेती को जिला प्रशासन की ओर से नष्ट करने का काम किया जा रहा है. अबतक 100 एकड़ से भी ज्यादा की खेती को नष्ट किया गया. एसपी आशुतोष शेखर के निर्देश पर चल रहा अभियान आगे भी जारी रहेगा.