रांची : नीतीश कुमार का जन्मदिन आज रांची में केक काटकर मनाया गया. मौके पर प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो और जदयू विधायक सरयू राय भी मौजूद थे. उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर केक काटा और नीतीश कुमार की लंबी उम्र की कामना की.
पार्टी को साथ लेकर चलें नीतीश
प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार का जन्मदिन है उन्हें शुभकामनाएं देता हूं की आगे पार्टी को साथ लेकर चलें. यही कामना करता हूं. आज पूरे झारखंड के सभी जिलों में नीतीश कुमार का जन्मदिन मनाया जा रहा है. बिहार विधानसभा के चुनाव में झारखंड JDU की अहम भूमिका रहेगी. मौके पर विधायक सरयू राय ने कहा कि नीतीश कुमार स्वस्थ और प्रसन्न रहें. ईश्वर से यही कामना करता हूं.