• About Us
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
Tuesday, June 17, 2025
  • Login
Inside Jharkhand News
Advertisement
  • देश / विदेश
  • झारखण्ड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • दुमका
    • सरायकेला
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • लोहरदगा
    • बोकारो
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
  • बिहार
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • दंरभगा
    • नवादा
    • नालंदा
    • पटना
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भागलपुर
    • भोजपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सिवान
    • सीतामढी
    • सुपौल
    • सरकार/राजनीति
    • क्राइम
    • अर्थव्यवस्था
    • मनोरंजन
    • विशेष
  • खेल
  • धर्म आस्था
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
No Result
View All Result

Home » चक्रधरपुर: आरपीएफ ने स्टेशन में जाबांजी का दिया परिचय, दो अलग-अलग घटना में दो लोगों की बचाई जान, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

चक्रधरपुर: आरपीएफ ने स्टेशन में जाबांजी का दिया परिचय, दो अलग-अलग घटना में दो लोगों की बचाई जान, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

December 14, 2020
in चाईबासा
0
चक्रधरपुर : रेलवे स्टेशन में आरपीएफ के जवानों ने अपनी जान पर खेलकर दो यात्रियों की जान बचाने का साहस से भरा काम किया है। आरपीएफ के जवानों ने रविवार को हुए दो अलग-अलग घटना में दो यात्रियों को ट्रेन की चपेट में आने से बचा लिया।

पहली घटना चक्रधरपुर स्टेशन में रात को साढ़े 12 बजे प्लेटफार्म संख्या दो नंबर पर घटी। इस वक्त मुंबई से हावड़ा जाने वाली मेल सुपरफास्ट ट्रेन चक्रधरपुर स्टेशन में रुकी। एक यात्री ट्रेन से चक्रधरपुर स्टेशन पर उतरा. कुछ देर बाद ट्रेन जैसे ही टाटा की ओर जाने के लिए चक्रधरपुर स्टेशन से खुलने लगी वह यात्री वापस पलटा और चलती ट्रेन में फिर से सवार होने की कोशिश करने लगा। रफ़्तार बढती ट्रेन में की कोच में चढ़ने के प्रयास में यात्री का पैर फिसला और उसका एक हाथ दरवाजे से छुट गया। यात्री कोच से गिरकर पटरी में ट्रेन के पहियों में जाने ही वाला था की पास मौजूद एसके सैनी नामक एक आरपीएफ जवान ने चलती ट्रेन से गिरते यात्री को लपक कर पकड़ा और उसे संभाल लिया।आरपीएफ जवान ने पूरी ताकत के साथ उसे उठाते हुए बोगी के अन्दर धकेला, जिससे उसकी जान बच गयी। महज चंद सेकेण्ड में इतना सबकुछ हुआ। लेकिन इन्हीं चंद सेकेण्ड में थोड़ी सी भी चूक हो जाती तो यात्री दर्दनाक मौत के गाल में समा सकता था। ये उपरवाले का करिश्मा कहिये या फिर इत्तेफाक जब यात्री का हाथ ट्रेन से छुटा तो आरपीएफ जवान एसके सैनी पास ही मौजूद थे, उसने खुद की परवाह किये बिना यात्री की जान बचाने में अपनी पूरी ताकत और दिमाग दौड़ा दी। बाद में पता चला की यात्री गलती से चक्रधरपुर स्टेशन में उतर गया था उसे अगले स्टेशन टाटानगर में उतरना था। आरपीएफ जवान एसके सैनी चक्रधरपुर आरपीएफ पोस्ट में हवलदार के पद पर तैनात है।

दूसरी घटना रविवार को ही चक्रधरपुर स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक में सुबह साढ़े आठ बजे घटी। यहाँ एक युवक प्लेटफार्म संख्या एक के पटरियों पर दौड़ रहा था। वह युवक अपनी धुन में मग्न लग रहा था। इसी दौरान युवक के पीछे एक मालगाड़ी आने लगी. मालगाड़ी का लोको पायलट हॉर्न बजाता रहा लेकिन युवक पटरी से हटा नहीं। एक हादसे को अंजाम देने की ओर ट्रेन बढ़ता ही जा रहा था। अचानक वहां मौजूद चार आरपीएफ जवान सरना मांडी, इन्द्रजीत कुमार, विकास मीणा, उमराव यादव की नजर ट्रेन के आगे आगे दौड़ते युवक पर पड़ी। ट्रेन और युवक का फासला चार कदम का ही बचा था, लेकिन चारों आरपीएफ जवान ने खुद की परवाह किये बिना युवक को पलक झपकते ही तेजी से खींचकर पटरी से बाहर निकाला और युवक की जान बचा ली। चंद सेकेण्ड की भी देरी होती तो ट्रेन युवक को चपेट में लेता हुआ आगे बढ़ जाता। युवक से पूछताछ के बाद उसके परिजनों से सम्पर्क किया गया। पता चला की युवक मानसिक रूप से कमजोर है, छह महीने उसका ईलाज चल रहा है। युवक का नाम निरेन हेम्ब्रम है और वह चक्रधरपुर के घाघरा गाँव का रहने वाला है। आरपीएफ ने निरेन को उसके भाई को सुरक्षित सौंप दिया। हादसे से बचाकर सुरक्षित भाई को वापस लौटाने पर निरेन के भाई ने आरपीएफ का धन्यवाद किया।

Related Posts

Ranchi : सारंडा के जंगल में नक्सलियों के IED ब्लास्ट में घायल हुए CRPF के ASI शहीद, सीएम व राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि

June 14, 2025

Chaibasa : सारंडा में आईईडी ब्लास्ट: सीआरपीएफ जवान घायल, राउरकेला अपोलो रेफर, संयुक्त सर्च अभियान के दौरान बांको रिजर्व फॉरेस्ट में हुआ धमाका

June 14, 2025

RANCHI : राहुल गांधी चाईबासा के एमपीएमएलए कोर्ट में 6 अगस्त  को होंगे सशरीर उपस्थित

June 10, 2025

EAST SINGHBHUM : चाईबासा में ग्यारह वर्षों की सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण को समर्पित जनजागरण अभियान का शुभारंभ

June 6, 2025

Chakradharpur : रेल डीआरएम कार्यालय में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, रेलकर्मियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

June 5, 2025

WEST SINGHBHUM  : प्रकृति हमारी मां है : मधु कोड़ा, देखिए (VIDEO)

June 5, 2025
Next Post

जमशेदपुर : सुंदरनगर के नीलडूंगरी में दो बाइक में टक्कर, तीन घायल

Please login to join discussion

Recent News

Jamshedpur : झारखंड में मानसून ने दी दस्तक, कई जिलों में बारिश, 17 से 20 जून तक भारी बारिश का अलर्ट, वज्रपात और तेज हवा की चेतावनी

June 17, 2025

JAMSHEDPUR : डीसी पहुंचे डुमरिया, ग्रामीणों की समस्याओं को जाना, समाधान का दिया आश्वासन

June 16, 2025

JAMSHEDPUR : जिला को तंबाकू मुक्त बनाने की कवायद, एडीएम ने की बैठक

June 16, 2025
Tweets by InsideJharkhan1
  • अंग्रेजी समाचार
  • वीडियो समाचार
  • अर्थव्यवस्था
  • क्राइम
  • खेल
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • झारखण्ड
  • देश / विदेश
  • धर्म आस्था
  • बिहार
  • मनोरंजन
  • रांची
  • विशेष
  • वीडियो
  • सरकार/राजनीति
  • सरायकेला

© 2023 INSIDE JHARKHAND.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • देश / विदेश
  • झारखण्ड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • दुमका
    • सरायकेला
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • लोहरदगा
    • बोकारो
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
  • बिहार
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • दंरभगा
    • नवादा
    • नालंदा
    • पटना
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भागलपुर
    • भोजपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सिवान
    • सीतामढी
    • सुपौल
    • सरकार/राजनीति
    • क्राइम
    • अर्थव्यवस्था
    • मनोरंजन
    • विशेष
  • खेल
  • धर्म आस्था
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
  • संपर्क

© 2023 INSIDE JHARKHAND.