सरायकेला : झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को सरायकेला जिला के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत पैतृक गांव जिलिंगगोड़ा पहुंचे. यहां मुख्यमंत्री ने कई कार्यक्रमों में शिरकत की. इसमें मुख्य रूप से मुख्यमंत्री जाहेरथान में पूजा-अर्चना कर बाहा पर्व में शामिल हुए.
इसे भी पढ़ें : CM के आगमन के पूर्व भूमरी में निकली कलश यात्रा
जिलिंगगोड़ा मैदान में उतरे
मुख्यमंत्री चंपई सोरेन जिलिंगगोडा मैदान में बने हेलीपैड पर उतरे. यहां पर सरायकेला जिला पुलिस प्रशासन द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इसके बाद मुख्यमंत्री अपने पैतृक आवास के पास स्थित जाहेरथान पहुंचे. बाहा पर्व को लेकर पूजा अर्चना की. इसके बाद मुख्यमंत्री का काफिला कुलुडीह पहुंचा. यहां करोड़ों के लागत से नवनिर्मित जाहेरथान का मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने फीता काटकर उद्घाटन किया.
