रांची : राजधानी रांची स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री सहित अन्य प्रतिनिधिमंडल के स्वीडन और स्पेन के विदेश यात्रा पर राजनीतिक टिप्पणी करते हुए इस यात्रा को पर्यटन यात्रा बताया.
सैर सपाटा है मुख्य उद्देश्य
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने स्पेन और स्वीडन की आर्थिक स्थितियां और अन्य विषयों पर बिंदुवार विश्लेषण करते हुए कहा कि झारखंड सरकार मूल रूप से पर्यटन, घूमने और सैर सपाटे के लिए इन देशों की यात्रा करने जा रही है ना कि निवेश के लिए.