जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में गरीब जरूरत मंद लोगो का आयुष्मान कार्ड से इलाज नही होने की शिकायत पर सामाजिक सेवा संघ के बाद अब सामाजिक कार्यकर्ताओ ने विरोध किया। शनिवार को सामाजिक कार्यकर्ता के एक प्रतिनिधिमंडल दुखु मछुवा के नेतृत्व में बिस्टुपुर स्थित एमटीएमएच पहुँचे। जहाँ उन्होंने आयुष्मान कार्ड से इलाज नही होने पर एक ज्ञापन सोपा। दुखु मुर्मू ने बताया ग्रामीण क्षेत्र के गरीब जरूरतमंद असहाय लोगों को आयुष्मान का लाभ नही मिल रहा। जरूरतमंदो का एम टीएमएच में आयुष्मान कार्ड के बावजूद इलाज नहीं हो पा रहा है। उन्होंने प्रबंधन को ज्ञापन सौंप कर आयुष्मान कार्ड से गरीबों का इलाज की मांग की।उधर सिविल सर्जन ए के लाल ने बताया आयुष्मान के तहत सरकार के द्वारा ग्यारह सौ गंभीर बीमारियों का संग्रहन किया गया है। सभी बीमारी का इलाज आयुष्मान कार्ड के द्वारा बिल्कुल मुफ्त में किया जाता है। लेकिन पहले गंभीर बीमारी के लिए सरकारी अस्पतालों में चिकित्सक से सालाह लेना जरूरी है। उसके के बाद ही शहर में आयुष्मान के लिए अधिकृत किये गए अस्पतालों में मरीजों का इलाज बिल्कुल निशुल्क किया जाएगा। उन्होंने बताया आयुष्मान कार्ड से जुड़े शहर के कई अस्पतालों में इलाज चल रही है।