सरायकेला-खरसावां : नीमडीह पुलिस ने नीमडीह स्टेशन के केबिन के समीप चालीस वर्षीय महिला की शव और डेढ़ बर्ष की बच्ची का शव बरामद किया है। नीमडीह थाना प्रभारी अली अकबर खान ने बताया कि शव पुलिस ने बरामद करके जांच शुरू की है। ऐसा लगता है जैसे दोनों की किसी भी ट्रेन से कटकर मौत हुई होगी। जीआरपी के प्रभारी ने कहा कि मालगाड़ी से महिला और बच्ची की मौत हुई है।
आदरडीह की हो सकती है मृतका
मृतका की मोबाइल से पता चला है कि वह आदरडीह गांव के विशरडीह टोला की रहने वाली है। उसका नाम शिवानी कुम्हार है। महिला के साथ बेटी सपना कुम्हार भी थी। शिवानी कुम्हार की शादी सीनी महादेवपुर निवासी विनोद कुम्हार से हूई थी। आदरडीह गांव के विशरडीह टोला में मृतक की पिता घर बताया जाता है।