जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम प्रखंड के डाक बंगला परिसर में समाजिक संस्थान दया और गूंज ऑर्गेनाइजेशन के तत्वाधान में 120 दिव्यांग और जरूरतमंद लोगों के बीच राशन किट का वितरण पार्षद स्वपन महतो और बीडीओ राकेश गोप, रथु महतो के हाथों किया गया। इस दौरान कोरोनाकाल में दिव्यांगों के पास बड़ी चुनौती बनी हुई है।उनके पास रोजगार के साथ अन्य संसाधनों का भी घोर अभाव है। परिवार के सदस्यों का भी रोजगार कोरोनाकाल में कल कारखाना बंद हो जाने से रोजगार छीन गया है। ग्रामीण क्षेत्रो के लोग कृषि कार्य में जुड़े हैं, लेकिन लॉकडाउन के कारण बाजारों में कृषि उत्पादों की बिक्री में भी काफी कमी आई हैं। बोड़ाम पार्षद स्वपन महतो ने बताया कि मेरे आग्रह पर समाजिक संस्थान दया और गूंज ऑर्गेनाइजेशन ने जो कार्य किया वह सराहनीय है। इस कार्य में संस्था के सभी सदस्यों ने भरपूर सहयोग किया।