जमशेदपुर : किसान रैली के दौरान 26 जनवरी को दिल्ली के लाल किले पर तांडव करने पर हिन्द युवा संघर्ष समिति और टीम युवा शक्ति बागबेड़ा की ओर से इसका भारी विरोध किया गया है। तांडव करने के विरोध में शुक्रवार को टाटानगर स्टेशन के बाहर भारी विरोध-प्रदर्शन किया गया। हिन्द युवा संघर्ष समिति के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा मौजूद थे।
देश की प्रभुता और स्मारक से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं करेंगे
हिन्द युवा संघर्ष समिति के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहा कि तिरंगे के साथ छेड़खानी की गई है। अपमान किया गया है। इसका विरोध करते हैं। कार्यक्रम किसी के समर्थन मेंनहीं है। देश की प्रभुता और स्मारक के साथ छेड़खानी की गई है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। पीएम मोदी से मांग की कि ऐसे लोगों को चिन्हित किया जाना चाहिए। जय जवान जय किसान का नारा लगाकर जवानों के साथ मारपीट भी की गई थी।
समस्या का मिलकर समाधान करने की जरूरत
मौके पर वक्ताओं ने कहा कि अगर किसी को किसी तरह की समस्या है तो इसका समाधान मिलकर करना चाहिए न की तिरंगे के साथ खिलवाड़ करना चाहिए। राष्ट्रीय धरोहर के साथ छेड़छाड़ ठीक नहीं है। इस तरह की गतिविधियों को अंजाम देने वालों को बक्शा नहीं जाना चाहिए।