पूर्वी सिंहभूम : पर्यावरण चेतना केंद्र की ओर से महिलाओं को सशक्त, स्वावलंबी और ग्राम सभा में समान भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर लगातार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को आगे बढ़ता रहा है. इसी के तहत सिगदी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला क्षमता के विकास को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन महिलाओं ने दीप जलाकर किया.
अपना अधिकार समझने लगी हैं महिलाएं
महिलाओं ने अपनी-अपनी बातों को रखा. सरकारी योजनाओं में महिलाओं की समान भागीदारी को लेकर भी चर्चा की गई. संस्था के डायरेक्टर सिद्धेश्वर सरदार ने कहा कि महिला समूह की कई महिलाएं आज अपने अधिकारों को समझने लगी हैं. आगे बढ़ने लगी हैं. फैसला लेने लगी हैं. इससे ग्राम स्तर पर महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है. निर्णय की प्रक्रिया में भी भागीदारी महिलाएं निभा रही हैं.
समान भागीदारी की पहल
पंचायत में महिलाओं की समान भागीदारी सुनिश्चित है, लेकिन केंद्रीय और राज्य चुनाव में भी महिलाओं की समान भागीदारी सुनिश्चित हो इसकी पहल की जाएगी. महिला दिवस पर महिलाओं ने अपने अधिकारों के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लिया.
कार्यक्रम में ये थे मौजूद
कार्यक्रम में संस्था के डायरेक्टर सिद्धेश्वर सरदार, अनिता कुमारी, जोबा टुडू, जलेश्वरी भूमिज, लक्ष्मी सिंह, सलमा माझी, रुक्मणी सोरेन, पार्वती सोरेन, संतना नायक, सिलमाली मुंडा, सोमवारी सोरेन, मालती हेंब्रम आदि मौजूद थी.