जमशेदपुर : बिरसानगर थाना अंतर्गत 1 बी शिव मंदिर के पास अपराधियों द्वारा अनिकेत तिवारी की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। इस मामले में दो अपराधी को शहर के बाहर से शुक्रवार देर रात गिरफ्तार कर पुलिस शहर लेकर पहुंची। शनिवार को एसएसपी कार्यालय में जानकारी देते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एम तमिल वणन ने बताया की बिरसानगर में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर अनिकेत तिवारी की हत्या की गई। सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट के नेतृत्व में टीम का गठन कर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। हत्या के मामले में आरोपी ब्रह्म गोराई और नकुल गोराई शामिल है। जबकि एक फरार है। उन्होंने बताया हत्या के दौरान घटनास्थल से बरामद चेन ब्रम्हा गोराई की थी । दोनों की
निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त किए गए चाकू और मोबाइल पुलिस ने बरामद कर लिया है। उन्होंने बताया घटना के दिन ब्रह्मा एक पार्टी से लौट रहा था, इसी बीच अनिकेत के साथ उसकी बहस भी हुई थी। रात को उसने अपने साथियों के साथ हत्या का प्लान बनाया उसके बाद अनिकेत की हत्या कर दी। हत्त्या के दौरान ब्रह्मा ने उसका हाथ पकड़ा और अन्य ने उसका गला रेत डाला। बाद में पत्थर से सिर कुचलने के बाद सभी फरार हो गए। उन्होंने बताया दो अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य फरार है। जल्द उसकी भी गिरफ्तारी की जाएगी।