जमशेदपुर : साकची शीतला मंदिर के ठीक पीछे बांस की गोदाम में आग लग गई। घटना की जानकारी मंदिर कमेटी के लोगों को मिलने पर दमकल विभाग में फोन करके घटना की जानकारी दी। इसके बाद दमकल ने आग पर काबू पा लिया। बांस का गोदाम किसी टेंट के लिए बनाया गया था। गनिमत है कि आस-पास में मकान नहीं है, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।