जमशेदपुर : मानगो दाईगुट्टू तेली लाइन के रहने वाले मदन साहू के घर पर 5 दिनों पहले फायरिंग करने के बाद बदमाशों ने देर रात उनके घर के आंगन में रखे बाइक को फूंक दिया। घटना की जानकारी मदन साहू को तब हुई जब वे सुबह 5.30 बजे सोकर उठे। इसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी मानगो पुलिस को दी। मदन साहू ने पूरे मामले का आरोप नंदलाल पर लगाया है।
जली बाइक को देखते पीड़ित परिवार के सदस्य
उन्होंने नंदलाल पर ही घर पर फायरिंग करने का भी आरोप पहले लगाया था। दो माह पूर्व नंदलाल ने मदन साहू के बेटे की हत्या गोली मारकर कर दी गई थी। तब भी नंदलाल पर ही आरोप लगाया गया था। इधर, मदन साहू का कहना है कि पुलिस उनकी मदद नहीं कर रही है। पुलिस मामले को झूठा बताकर शुरू से ही टालमटोल करने में लगी है। नंदलाल ने हत्या के से हत्या से नाम हटाने की धमकी दी थी। नाम नहीं हटाने के बाद उनके घर पर फायरिंग की और अब बाइक को जला दिया।