झारखंड : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में शहीद जवान सुनील धान के पार्थिव शरीर पर झारखंड जगुआर, रांची में पुष्प चक्र अर्पित कर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी. झारखंड जगुआर के जवान सुनील धान पश्चिमी सिंहभूम जिले के जराइकेला में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ के दौरान IED विस्फोट में वीरगति को प्राप्त हुए थे.
यह है घटना
घटना तब घटी जब पश्चिम सिंहभूम जिले के जराईकेला थाना क्षेत्र के राधापोड़ा जंगल में सर्च ऑपरेशन पर निकले सुरक्षाबलों के जवान और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई थी. इस मुठभेड़ के दौरान ही नक्सलियों ने IED ब्लास्ट किया. इसमें झारखंड जगुआर के जवान सुनील धान और विष्णु सैनी घायल हो गए थे. उन्हें एयरलिफ्ट कर बेहतर इलाज के लिए रांची ले जाया गया था. यहां पर सुनील धान वीरगति को प्राप्त हो गए. जबकि विष्णु सैनी की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है.