• About Us
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
Tuesday, June 17, 2025
  • Login
Inside Jharkhand News
Advertisement
  • देश / विदेश
  • झारखण्ड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • दुमका
    • सरायकेला
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • लोहरदगा
    • बोकारो
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
  • बिहार
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • दंरभगा
    • नवादा
    • नालंदा
    • पटना
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भागलपुर
    • भोजपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सिवान
    • सीतामढी
    • सुपौल
    • सरकार/राजनीति
    • क्राइम
    • अर्थव्यवस्था
    • मनोरंजन
    • विशेष
  • खेल
  • धर्म आस्था
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
No Result
View All Result

Home » HERO ISL 2022 – 2023 : ईस्ट बंगाल के खिलाफ जीत से शीर्ष स्थान पर वापसी करना चाहेगी चैम्पियन हैदराबाद एफसी

HERO ISL 2022 – 2023 : ईस्ट बंगाल के खिलाफ जीत से शीर्ष स्थान पर वापसी करना चाहेगी चैम्पियन हैदराबाद एफसी

December 8, 2022
in Top News, खेल
0

हैदराबाद: हैदराबाद एफसी फिर से दमखम दिखा रही ईस्ट बंगाल की चुनौती का सामना करेगी, जब मौजूदा चैम्पियन

शुक्रवार को हैदराबाद के जीएमसी बालयोगी एथलेटिक स्टेडियम में हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2022-23 में

टॉर्च बियरर्स की मेजबानी करेंगे।

सीजन की जबर्दस्त शुरुआत करने के बाद हैदराबाद ने लगभग दो वर्षों में पहली बार हीरो आईएसएल में लगातार दो

मैच गंवाए, लेकिन वो पिछले हफ्ते चेन्नइयन एफसी के खिलाफ पूरे तीन अंकों के साथ जीत की राह पर लौट आया।

हैदराबाद एफसी फिलहाल अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है लेकिन उसकी प्रमुख चिंता अपने स्टार स्ट्राइकर

बार्थोलोम्यू ओग्बेचे की हालिया फॉर्म को लेकर होगी जो पिछले छह मैचों में गोल करने में विफल रहे हैं। हीरो

आईएसएल में सर्वाधिक गोल करने वाले नाइजीरियाई स्ट्राइकर ने मैचवीक 3 के दौरान बेंगलुरू एफसी के खिलाफ 1-0

की जीत में पिछली बार गोल किया था। ये स्टार स्ट्राइकर आगामी मुकाबले में गोल के अपने सूखे को समाप्त करने के

लिए उत्सुक होगा।

मौजूदा चैम्पियन दूसरे स्थान पर हैं, लेकिन टॉर्च बियरर्स के खिलाफ जीत उन्हें वापस पहले स्थान पर ले जाएगी और वे

मुम्बई सिटी एफसी से एक अंक आगे हो जाएंगे, जिसके हाथ में एक मैच रहेगा।

हेड कोच मैनोलो मार्कुएज ने कहा, “वे (ईस्ट बंगाल एफसी) बहुत अनुशासन के साथ खेलते हैं और अच्छे खिलाड़ियों के

साथ हमले करने और जवाबी हमले करने में बेहद खतरनाक हैं। वे अच्छी तरह से बचाव भी करते हैं।” उन्होंने कहा,

“पिछले दो सीजन में मैंने उन्हें सबसे निचले पायदान पर देखा है, लेकिन अब मुझे लगता है कि वे शीर्ष छह स्थान पर

रहने के लिए लड़ेंगे।

ईस्ट बंगाल एफसी ने अपने पिछले मैच में जमशेदपुर एफसी को 3-1 से हराकर सीजन की अपनी तीसरी जीत दर्ज की।

यह हीरो आईएसएल अभियान में उनकी अब तक की सबसे अच्छी शुरुआत है। लेकिन, टीम को जो प्रेरित करेगा वह

यह है कि वे घर से बाहर बेहतर कर रहे हैं, उनकी सभी जीत घर के बाहर आई हैं। ईस्ट बंगाल एफसी अब शीर्ष 6 से

बाहर नहीं रहना चाहेगी, इसलिए उनके लिए बहुत कुछ दांव पर होगा।

टीम के शीर्ष स्कोरर क्लीटन सिल्वा ने पिछले मैच में दो गोल दागे थे और वह सीजन के टॉप स्कोरर जॉर्ज परेरा डियाज

से सिर्फ एक गोल दूर है। सुहैर वीपी ने भी इस सीजन में अपनी छाप छोड़ी, जब उन्होंने पिछले मुकाबले के किक-ऑफ

के बाद सिर्फ 90 सेकंड में का शुरुआती गोल दाग दिया, जबकि महेश सिंह नौरेम एक हीरो आईएसएल मैच में तीन

असिस्ट करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने।

अगले मैच में, मुख्य कोच स्टीफन कॉन्सटेंटाइन राइट-बैक सार्थक गोलुई के बिना होंगे, जबकि मिडफील्डर चारिस

किरियाकौ अगले मैच के लिए टीम में वापस आ सकते हैं।

टॉर्च बियरर्स के मुख्य कोच स्टीफन कॉन्सटेंटाइन ने कहा, “हम बहाने नहीं बनाते हैं। हम जीतना चाहते हैं और सीख रहे

हैं और हर हफ्ते बेहतर होने की कोशिश कर रहे हैं। यह एक लंबा और कठिन सीजन होने जा रहा है और मुझे लगता है

कि हमने कुछ अच्छे कदम उठाए हैं।” उन्होंने कहा, “प्रदर्शन बेहतर हैं, और मुझे उम्मीद है कि हम अगले मुकाबले में

हैदराबाद को हरा देंगे और उसके बाद अगले में मुम्बई सिटी को हरा देंगे।”

हीरो आईएसएल में दोनों टीमें चार बार भिड़ चुकी हैं और टॉर्च बियरर्स ने हैदराबाद एफसी को कभी नहीं हराया है।

मौजूदा चैम्पियन दो बार जीते हैं, और अन्य दो मैच ड्रा पर समाप्त हुए हैं।

Tags: HERO ISL 2022 - 2023ISL हीरो आईएसएल 2022-23Jamshedpur FCNorthEast United FCआईएसएल 2022-23ईस्ट बंगालएथलेटिक स्टेडियमजमशेदपुर एफसीनॉर्थईस्ट यूनाइटेडहैदराबाद एफसी

Related Posts

JAMSHEDPUR : कदमा में टाटा स्टील कर्मचारी के घर ठगी करने वाला फर्जी दोस्त गिरिडीह से गिरफ्तार

June 17, 2025

JAMSHEDPUR : पटना-टाटा वंदे भारत एक्सप्रेस में परोस दिया घटिया खाना, भड़के यात्री

June 17, 2025

Adityapur: आरपीएफ ने 4 टिकट दलालों को किया गिरफ्तार

June 17, 2025

JAMSHEDPUR :  सालगाझड़ी स्टेशन पर थर्ड लाइन का काम शुरू, जनशताब्दी समेत 20 से अधिक यात्री ट्रेनें रद्द, यात्रियों को होगी भारी परेशानी

June 17, 2025
प्रतीकात्मक तस्वीर.

JAMSHEDPUR : कार में चोरी की बकरी ठूंसकर लेकर जाते 3 गिरफ्तार, घटना गोलमुरी की

June 17, 2025

हल्दीपोखर स्टेशन पर चलती ट्रेन पर सवार होते समय रेलवे ट्रैक के नीचे आया बागबेड़ा का यात्री, मौत

June 17, 2025
Next Post

JAMSHEDPUR :युवा ने मनाया विकलांग साथियों के साथ आनंद समारोह

Please login to join discussion

Recent News

RANCHI : बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र में बिजली की हालत बदतर : अंबा

June 17, 2025

RANCHI : राज्य सरकार ने झारखंड उच्च न्यायालय की सुरक्षा के साथ किया  समझौता : BJP

June 17, 2025

सरायकेला में आम उत्सव सह बागवानी मेला का डीसी ने किया उद्घाटन

June 17, 2025
Tweets by InsideJharkhan1
  • अंग्रेजी समाचार
  • वीडियो समाचार
  • अर्थव्यवस्था
  • क्राइम
  • खेल
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • झारखण्ड
  • देश / विदेश
  • धर्म आस्था
  • बिहार
  • मनोरंजन
  • रांची
  • विशेष
  • वीडियो
  • सरकार/राजनीति
  • सरायकेला

© 2023 INSIDE JHARKHAND.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • देश / विदेश
  • झारखण्ड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • दुमका
    • सरायकेला
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • लोहरदगा
    • बोकारो
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
  • बिहार
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • दंरभगा
    • नवादा
    • नालंदा
    • पटना
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भागलपुर
    • भोजपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सिवान
    • सीतामढी
    • सुपौल
    • सरकार/राजनीति
    • क्राइम
    • अर्थव्यवस्था
    • मनोरंजन
    • विशेष
  • खेल
  • धर्म आस्था
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
  • संपर्क

© 2023 INSIDE JHARKHAND.