जमशेदपुर : राज्य में बढ़ते महिला अपराध, वादाखिलाफी और अत्याचार पर भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए हैं. बुधवार को भाजपा महिला मोर्चा के तत्वावधान में हजारों महिला कार्यकर्ताओं ने जिला उपायुक्त कार्यालय के समक्ष आक्रोश प्रदर्शन किया. इसका नेतृत्व जमशेदपुर महानगर मोर्चा जिलाध्यक्ष ज्योति अधिकारी एवं पूर्वी सिंहभूम मोर्चा अध्यक्ष माला डे ने किया. इसमेंशामिल सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं ने साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय से पुराना बुक स्टोर के रास्ते सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए हाथों में पोस्टर लेकर उपायुक्त कार्यालय तक कूच किया.
इसे भी पढ़ें : Adityapur : युवा आक्रोश रैली की तैयारी को लेकर भाजपा ने की बैठक, जिले के पांच हजार कार्यकर्ता होंगे शामिल
गठबंधन सरकार महिलाओं को न्याय दिलाने में असमर्थ
