Home » JAMSHEDPUR : मानव सृष्टि की सुख शांति और समृद्धि के लिए मनाया जाता है सरहुल- राम सिंह मुंडा
JAMSHEDPUR : मानव सृष्टि की सुख शांति और समृद्धि के लिए मनाया जाता है सरहुल- राम सिंह मुंडा
सोपोडेरा के शोभा यात्रा में शामिल होने वाले अतिथियों में पूर्व केंद्रीय मंत्री पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, जिला परिषद अध्यक्ष पूर्वी सिंहभूम बारी मुर्मू, उपाध्यक्ष पंकज सिंहा मौजूद रहेंगे.
जमशेदपुर : आदिवासी मुंडा समाज सोपोडेरा जमशेदपुर की एक बैठक रुद्र मुंडा की अध्यक्षता में की गई. बैठक में 30 मार्च को होने वाली सरहुल महोत्सव के आयोजन की तैयारी की समीक्षा की गई. बैठक में सरहुल महोत्सव 2025 के आयोजन समिति के संरक्षक राम सिंह मुंडा ने कहा कि मानव जीवन की सुख शांति और समृद्धि के लिए मनाए जाने वाले सरहुल पूजा की सारी तैयारी कर ली गई है. नव सृजित फूलों से की जाने वाली यह सरहुल पूजा सीधे प्रकृति से जुड़ा हुआ है.
प्रकृति की होती है पूजा
सरहुल के दिन पाहान पुजारी की ओर से ग्राम देवता के साथ-साथ जंगल, पहाड़, पेड़, पौधे, नदी नला, हवा पानी, ईस्ट देवता आदि की पूजा नए नए फलों-फूलों से की जाएगी. पूजा स्थल पर ग्राम के बड़े बुजुर्ग महिला पुरुष शामिल होंगे. सरहुल पूजा के दिन समाज के सभी परिवार अपने अपने घरों में साल पेड़ का फूल चढ़ाकर पूजा अर्चना करेंगे. इसके बाद अपने-अपने घरों में सरना झंडा लगाएंगे.
सोपोडेरा फुटबॉल मैदान से निकलेगी शोभा यात्रा
तैयारी के संबंध में जानकारी देते हुए राम सिंह मुंडा ने बताया कि 30 मार्च को सोपोडेरा फुटबॉल मैदान में से शोभा यात्रा के रूप में पारंपरिक नृत्य, गीत, संगीत के साथ बामनगोड़ा होते हुए बारीगोड़ा फाटक तक जाएगी. बारीगोड़ा फाटक से पुनः वापस होते हुए सालगाझड़ी अंडरब्रिज पार करते हुए आदिवासी कला सांस्कृतिक स्थल सालगाझड़ी जमशेदपुर बोरा फैक्ट्री के पास सांस्कृतिक नृत्य गीत का कार्यक्रम होगा. कार्यक्रम की प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है.
कई ईलाके से पहुंचेंगे समाज के लोग
सोपोडेरा जमशेदपुर में होने वाला सरहुल महोत्सव में जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों सारजमदा, राहरगोड़ा, बारीगोड़ा, गोविंदपुर, परसुडीह, शंकरपुर, किताडीह, सीतारामडेरा, बिरसानगर, जेमको बस्ती, लोको बस्ती, शांतिनगर, सालगाझड़ी आदि क्षेत्र के मुंडा समाज के साथ विभिन्न आदिवासी समुदाय के लोग भी शामिल होंगे.
बैठक में ये थे मौजूद
बैठक में मुख्य रूप से राम सिंह मुंडा, प्रभु राम मुंडा, (मुखिया) प्रकाश सांडिल, (पूर्व मुखिया) रुद्र मुंडा (पंचायत समिति सदस्य)सुनीता नाग (मुखिया) राज सांडील, राहुल मुंडा, धन सिंह मुंडा, महेश नाग, कैलाश शंख मुंडा, राहुल मुंडा, दुबराज मुंडा, सन्नी मुंडा, नेहाल सांडिल, विशाल सांडील, दीपक सांडिल, सुदेश मुंडा, राकेश सांडील, जगमोहन कच्छप, महेश नाग, डोमन मुंडा आदि मौजूद थे.