जमशेदपुर : झामुमो की ओड़िशा प्रदेश अध्यक्ष अंजनी सोरेन बुधवार को बारीपदा पहुंची। यहां पर बारीपदा ऑफिस में कार्यकर्ताओं से मिली। उदला के धनुसाई गांव में गईं। वहां पर कुछ दिनों पूर्व कुछ लोगों की ओर से जाहेरथान को तोड़कर मैदान बनाया जा रहा था। जिसका विरोध किया गया। 1 सितंबर 1992 को झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं पर ओड़िशा पुलिस द्वारा फायरिंग की गई थी। इसमें 2 लोग घायल हो गए थे। वहां पर भी अंजनी सोरेन पहुंची और लोगों से मिली। उदला में एक कार्यक्रम आयोजित कर आंदोलनकारियों और उनके परिवार के सदस्यों को सम्मानित भी किया गया।