जमशेदपुर : कला संगम कला मंच और श्री बजरंगी आखाड़ा समिति की ओर से सिदगोडा के बागुनहातु में धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया| इस अवसर पर झारखंड बिहार के चर्चित गायक अजीत अमन ने अपने साथी कलाकारों के साथ तिरंगा फहराया| इस दौरान श्री राम बजरंगी आखाड़ा के संरक्षक कमल नामता और पूर्व सैनिक प्रभात कुमार सिंह उपस्थित थे| कलाकारों और समिति के सदायों ने एक साथ राष्ट्रगान गाकर तिरंगा झंडे को सलामी दी| उसके बाद देश भक्ति गीत गाये| इस अवसर पर गायक अजीत अमन ने अपने संबोधन में कहा की गणतंत्र दिवस हमारा राष्ट्रीय पर्व है| हम सभी को अपने राष्ट्र के लिए समर्पित रहना है| तभी हमारा देश विश्व गुरु बनेगा| उन्होंने कहा की देश भक्ति समाज के बीच में रहकर भी किया जा सकता है| गरीब व जरूरतमंदो की सेवा कर देश भक्ति किया जा सकता है| वहीं शहर के जाने माने कोरियोग्राफर सुपर बब्लू ने कहा की कला के माध्यम से भी देश भक्ति किया जा सकता है| देश भक्ति गीत हमारे जबाब सैनिकों व समाज के लोगों में देश के प्रति जोश भरने का काम करता है| इस अवसर पर गायक अजीत अमन, बंशी नामता, सुपर बब्लू, गौतम लोहार, सुदर्शन, रवि लामाय, आनंदी आदि उपस्थित थे|