जमशेदपुर : झारखंड पीपल्स पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष कृतिवास मंडल ने रविवार को आजसू पार्टी का दामन थाम लिया। वे अपनी टीम के साथ नई पार्टी में शामिल हुए। पार्टी मे ंशामिल होने पर पूर्व विधायक सह आजसू पार्टी के प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस ने कृतिवास का गर्मजोशी से स्वागत कयिा। इस बीच श्री सहिस ने आशा व्यक्त की है कि कृतिवास के पार्टी में शामिल होने पर संगठन और मजबूती से उभरेगा। इधर कृतिवास ने भी कहा कि वे ईमानदारी से पार्टी के संगठन को सींचने का काम करेंगे। बगैर सलाह-मश्विरा किए हुए कोई भी कार्य नहीं करेंगे।
विवादों में घिरे होने से पार्टी बदली
कृतिवास मंडल पूर्व में विवादों में घिरे हुए थे। झापीपा के सूर्य सिंह बेसरा ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था। जब बेसरा ने जवाब मांगा था, तब कृतिवास ने बेसरा के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया था। इसके बाद ही पार्टी से निष्कासित करने का काम किया गया था।