जमशेदपुर। शहर की धार्मिक संस्था अति उत्तम शक्ति दरबार द्धारा सावन माह के तीसरे सोमवार को हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हरहरगुटटू स्थित अति उत्तम शक्ति दरबार में जय बाबा अति उत्तमेश्वर और सभी 13 शिवलिंगो (अति उत्तमेश्वर ज्योतिलिंगो) का रुद्राभिषेक पूजा बड़ौदा घाट से जल लाकर किया गया। बड़ौदा घाट से जल लाने के लिए माँ कुल्लु काँवर यात्रा निकाली गयी, जिसमें 101 भक्त शामिल हुए। पूजा के दौरान भोले बाबा से झारखंड में अच्छी बारिश, देश की समृद्धि और विश्व शांति के लिए कामना की गई। सर्व प्रथम माँ कुल्लु रानी और उनके भक्तो द्वारा पूजा आरम्भ किया गया। फूल, फल, बेलपत्र, दूध, दही, घृत, शहद और चीनी से रुद्राभिषेक पूजा किया गया। भोले बाबा का श्रृंगार भी किया गया। पूजा के सभी कार्यक्रम अतिउत्तम शक्ति दरबार के संस्थापक भक्त राजा सुर्य देव उत्तम परम हंस जी के द्वारा संपन्न किया गया। रुद्राभिषेक पूजा के बाद सभी भक्तो के बीच भोग वितरण किया गया।