जमशेदपुर : शहर की संस्था जीवीका की ओर से बुधवार को मंद बुद्धि 18 प्लस युवाओं को वैक्सीनेशन कराया गया। संस्था की ओर से कुल 40 को वैक्सीनेशन कराने का लक्ष्य रखा गया है। मंद बुद्धि के युवाओं में सोचने समझने की छमता नहीं है।
गीत संगीत से हो रहा वैक्सीनेशन
वैक्सीनेशन के लिए संस्था की ओर से गीत-संगीत का सहारा लिया जा रहा है। संगीत की धुन पर मंद बुद्धि बच्चे वैक्सीन ले रहे हैं। इनकी न तो कोई पीड़ा सुन सकता है और न ही ये अपनी पीड़ा को बता सकते हैं। यह पहल प्रशिक्षु पदाधिकारी स्मिता नरेशिया की ओर से की गई है। उनका ही मंद बुद्धि लोगों की तरफ ध्यान गया था।