जमशेदपुर।
पोटका के विधायक संजीव सरदार नें दो अनाथ बच्चों को गोद लिया है। गोद लिए गए बच्चे का माता- पिता का निधन हो चुका था।
जानकारी अनुसार पूर्वी सिहभूम जिला के पोटका पंचायत के सरमदा के रहने वाले बुधराम सरदार, चौदह वर्षीय एवं सोमाय सरदार सात वर्षीय दोनों का माता का देहांत कई वर्ष पहले हो गया था। कुछ दिन पहले पिता का भी स्वर्गवास हो गया। दोनों मासूम बच्चे अनाथ हो गए। इसकी जानकारी पोटका के विधायक संजीव सरदार को झामुमो के युवा नेता शंकर मुंडा द्वारा दी गई | विधायक संजीव सरदार बच्चों से मिलने के बाद बच्चों का पुरी पढ़ाई लिखाई पालन पोषण की पूरी जिम्मेदारी पोटका विधायक संजीव सरदार ने ली | साथ में हारिना पंचायत के मुखिया सरस्वती मुर्मू पोटका के उप मुखिया मानिक सरदार, मनोहर मुंडा आदि उपस्थित है