जमशेदपुर : शहर में जन्मी सरोनी रॉय और सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल की छात्रा रही सरोनी रॉय इन दिनों ऑस्ट्रेलिया फिल्म इंडस्ट्री में धमाल मचा रही है। अभिनय की दुनिया में पहचान बनाने के साथ-साथ सरोनी को 2018 में मिस इंडिया ऑस्ट्रेलिया कॉरपोरेशन की ओर से सामाजिक क्षेत्र में उनके योगदान के लिए मिस / मिसेज / मिस्टर इंडिया ऑस्ट्रेलिया ब्यूटी पेजेंट में मिस इंडिया ऑस्ट्रेलिया गुडविल एंबेसडर मनोनीत किया गया था। यही नहीं उन्होंने कैंसर से उबरने के लिए कड़ा संघर्ष किया।
सिडनी फैशन वीक में हुई शामिल
सरोनी रॉय हाल ही में ऑस्ट्रेलियाई फैशन उद्योग के सबसे बड़े आयोजन में दक्षिण एशियाई उपस्थिति को बढ़ावा देने के लिए कैरिजवर्क्स, सिडनी में आयोजित ऑस्ट्रेलियन फैशन वीक 2021 में शामिल हुई।
ऑस्ट्रेलिया में हैं सफल अभिनेत्री
ऑस्ट्रेलिया में सरोनी आज एक सफल अभिनेत्री हैं। उन्होंने जो राइजेन, ग्रीड (2020) और ए ट्रबल टाउन (2019) में मुख्य भूमिका निभाई है। इस प्रतिभाशाली अभिनेत्री और मॉडल ने कई अमेरिकी, ऑस्ट्रेलियाई और यूरोपीय परियोजनाओं में काम किया है।
वर्ष 2013 में लगा था बड़ा झटका
सरोनी ने जीवन में कई चुनौतियों का सामना किया है । 2013 में अपने करियर के चरम पर उन्होंने अपनी गर्दन पर एक गांठ की तरह सूजन देखी। वह अगले दिन एक ईएनटी सर्जन के पास गई और बताया गया कि यह थायरॉयड ग्रंथि के अंदर एक ट्यूमर प्रतीत होता है। उसने कहा हां यह एक बड़ा झटका था। एक विराम था, लेकिन यह मेरे जीवन का सबसे बड़ा मोड़ भी था, लेकिन मैंने अपने जीवन को रोककर नहीं रखा। मैंने उस समय को अपने दिल, शरीर और दिमाग को ठीक करने के लिए आवश्यक चीजों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए चुना। मैं अपने जीवन और दुनिया में आमूलचूल परिवर्तन लाना चाहती थी।
कैंसर से उबरने के लिए किया संघर्ष
बतौर सरोनी रॉय का कहना है कि मैंने कैंसर से उबरने के लिए कड़ा संघर्ष किया था और अंत में सरोनी की जीत हुई।
टाटा स्टील ने किया था सम्मानित
टाटा स्टील के पूर्व अधिकारी सरोनी की बेटी को 2019 में अंतर्राष्ट्रीय महिला शांति समूह (आइडब्लूपीजी) द्वारा विश्व शांति के लिए उनके निरंतर योगदान के लिए शांति राजदूत की उपाधी से सम्मानित किया गया था।
सिडनी में शांति, सद्भाव व अहिंसा का कर रहीं प्रसार
सरोनी सिडनी में शांति, सद्भाव और अहिंसा के गांधीवादी मूल्यों का प्रसार कर रही हैं। मिस इंडिया ऑस्ट्रेलिया सद्भावना राजदूत के रूप में सरोनी ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए लगातार काम किया है और बहुपक्षीय संबंधों का निर्माण करने वाले एक समुदाय की लीडर भी हैं। विविधता और स्थिरता में निहित बहुसांस्कृतिक कला और सामुदायिक एकजुटता पहल की एक विस्तृत सूची की मेजबानी के माध्यम से शांति फैला रही हैं।