• About Us
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
Tuesday, June 17, 2025
  • Login
Inside Jharkhand News
Advertisement
  • देश / विदेश
  • झारखण्ड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • दुमका
    • सरायकेला
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • लोहरदगा
    • बोकारो
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
  • बिहार
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • दंरभगा
    • नवादा
    • नालंदा
    • पटना
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भागलपुर
    • भोजपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सिवान
    • सीतामढी
    • सुपौल
    • सरकार/राजनीति
    • क्राइम
    • अर्थव्यवस्था
    • मनोरंजन
    • विशेष
  • खेल
  • धर्म आस्था
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
No Result
View All Result

Home » Jharkhand :बाल पत्रकारों के साथ बातचीत कर प्रसन्नता होती है-मुख्यमंत्री

Jharkhand :बाल पत्रकारों के साथ बातचीत कर प्रसन्नता होती है-मुख्यमंत्री

November 14, 2022
in Top News, झारखण्ड, रांची
0

रांची।

बाल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में

यूनिसेफ के बाल पत्रकारों से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री ने बाल पत्रकारों को प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर स्पोर्ट्स, समावेश और विविधता, जो कि इस वर्ष के बाल दिवस

का थीम है पर सवाल पूछने का अवसर दिया।

इस कार्यक्रम में रांची जिले के 7 प्रखंडों के बीच 20 बाल पत्रकार शामिल हुए, जिन्होंने मुख्यमंत्री से कई मुद्दों पर गंभीरता

से चर्चा की।

मौके पर यूनिसेफ झारखंड की प्रमुख डॉ कनीनिका मित्र, यूनिसेफ की संचार विशेषज्ञ आस्था अलंग उपस्थित थीं।

बाल पत्रकारों द्वारा किए गए प्रश्न एवं मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए जवाब के मुख्य अंश..

प्रश्न : बाल पत्रकार अनन्या केसरी ने मुख्यमंत्री से सवाल पूछा कि सर, आप बचपन से ही मुख्यमंत्री बनना चाहते थे या फिर आपका कोई और सपना था?
मुख्यमंत्री का जवाब : मुख्यमंत्री ने कहा कि आमतौर पर बचपन में मुख्यमंत्री या मंत्री बनने के विषय पर नहीं सोचे थे।

मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि मैं ऐसे परिवार से आता हूं जहां मेरे पिताजी आदरणीय दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन जी

एक आंदोलनकारी रहे हैं।

आंदोलनकारी और पॉलीटिशियन में बहुत अंतर है।

हमारे पिताजी और परिवार के साथ कई ऐसे घटनाक्रम घटे जहां से राजनीति की शुरुआत हुई।

संयोग से मैं राजनीतिक क्षेत्र में आया। राजनीति के क्षेत्र में आने के बाद राज्य की जनता ने आज मुझे मुख्यमंत्री बनाया। मैं अपने आप को सौभाग्यशाली मानता हूं कि मुझे झारखंड की जनता ने राज्य के मुख्य सेवक के रूप में सेवा देने का मौका दिया है।
प्रश्न: बाल पत्रकार अनुप्रिया कुमारी ने मुख्यमंत्री से प्रश्न किया कि सर, हमारे राज्य में बहुत सी लड़कियां हैं जो खेलकूद में आगे रही हैं, पर आज भी कुछ माता-पिता अपने बेटियों को खेलने से मना करते हैं, और उनका मनोबल को तोड़ते हैं। सर, उन माता-पिता को आप क्या कहना चाहेंगे?
मुख्यमंत्री का जवाब: मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं अपनी ओर से उन सभी बच्चियों के माता-पिता से आग्रह करता हूं कि जो बच्चियां खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहती हैं उन्हें जरूर मौका दें। बच्चियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने से रोकें नहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पढ़ाई लिखाई जीवन में जितनी जरूरी है उतनी ही जरूरी खेल भी है। खेल के क्षेत्र में बच्चे अब अपना करियर के साथ-साथ परिवार और देश-दुनिया में राज्य का नाम भी रोशन कर रहे हैं।

प्रश्न : बाल पत्रकार शिवम प्रमाणिक ने मुख्यमंत्री से प्रश्न किया कि सर, आपके अनुसार बाल अधिकारों को सुनिश्चित करना कितना महत्वपूर्ण है?
मुख्यमंत्री का जवाब : मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने कहा कि बाल अधिकार सुनिश्चित होना महत्वपूर्ण विषय है। हमारी सरकार का प्रयास है कि हरसंभव बाल अधिकारों का संरक्षण हो। बाल अधिकार पहले भी जरूरी था अब भी है और आगे भी रहेगा। बच्चों के अधिकारों को उन तक पहुंचाना सुनिश्चित किए जाएंगे तभी बच्चे भविष्य में अच्छा कर सकेंगे।

प्रश्न: बाल पत्रकार डिंपल कुमारी ने मुख्यमंत्री से प्रश्न पूछा कि सर, आपने खेल को प्रोत्साहन देने के लिए बहुत सारे पहल किए हैं वह कौन से पहल हैं जिसके माध्यम से लड़के एवं लड़कियों को समान रूप से खेलने का अवसर मिलेगा?
मुख्यमंत्री का जवाब : मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने राज्य में खेल प्रोत्साहन के लिए कई सारे पहल किए हैं। मुख्यमंत्री ने फुटबॉल खिलाड़ी अष्टम उरांव का उदाहरण देते हुए कहा कि राज्य में कई बच्चियां हैं जिन्होंने फुटबॉल के क्षेत्र में परिवार और राज्य का नाम रोशन किया है। झारखंड की कई महिला खिलाड़ियों ने हॉकी, तीरंदाजी, फुटबॉल सहित कई खेल में सीमित संसाधनों के साथ अपने करियर को उड़ान दिया है। अभाव में भी अपने हुनर को आगे बढ़ाया है। हमारी सरकार झारखंड के सभी खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। हमने खेल नीति के तहत नेशनल इंटरनेशनल पदक विजेताओं को नौकरी में भी आरक्षण देने का काम किया है। पंचायत, प्रखंड एवं जिला स्तर में खेल मैदान बनाए जा रहे हैं। राज्य सरकार खेल के क्षेत्र में लड़का लड़की सभी को समान अवसर दे रही है।

प्रश्न: बाल पत्रकार पलक कुमारी ने मुख्यमंत्री से प्रश्न किया कि सर, आपको बचपन में कौन सा खेल पसंद था क्या आप उस खेल को अभी भी खेलते हैं?
मुख्यमंत्री का जवाब : मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने बचपन में कुछ स्पोर्ट्स को छोड़कर बाकी सब खेल खेले हैं। खेलने के क्रम में कई बार गंभीर चोटें भी लगी हैं। मैं बचपन में स्विमिंग, बैडमिंटन, क्रिकेट, एथलेटिक्स इत्यादि खेलों में पार्टिसिपेंट किया है। अभी भी विधानसभा सत्र के समय विधानसभा अध्यक्ष एकादश एवं विधायक एकादश के बीच क्रिकेट मैच का आयोजन होता है। वहां भी मैं पार्टिसिपेंट करता हूं। हालांकि अब व्यस्तता रहने के कारण कोई भी खेल लगातार नहीं खेल पाता हूं।

प्रश्न: बाल पत्रकार करण कुमार ओझा ने मुख्यमंत्री से पूछा कि सर, आपकी सफलता के पीछे किन का महत्वपूर्ण योगदान रहा है?
मुख्यमंत्री का जवाब : मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरी सफलता में सबसे पहले मेरे माता-पिता का योगदान रहा है फिर मेरी पत्नी का भी सपोर्ट काफी रहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं 24 में से 20 घंटे राज्य की जनता की सेवा लिए समर्पित रहता हूं। व्यस्तता रहने के कारण परिवार एवं बच्चों को ज्यादा समय नहीं दे पाता हूं। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को ऐसा लगता है कि राजनीति अच्छा और ग्लैमर है परंतु मैं जानता हूं कि राजनीति बिल्कुल इनके विपरीत है।

प्रश्न: बाल पत्रकार सरिता मुंडा ने मुख्यमंत्री से प्रश्न किया कि सर, हमारे राज्य की किस समस्या को आप एक बड़ी चुनौती के रूप में देखते हैं और इसके समाधान में हम बच्चे किस प्रकार से योगदान दे सकते हैं?

मुख्यमंत्री का जवाब : मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सबसे बड़ी चुनौती गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और कुपोषण है। हमारी सरकार का प्रयास है कि राज्य में कुपोषण जड़ से समाप्त हो और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराया जा सके। क्वालिटी एजुकेशन को लेकर हमारी सरकार निरंतर प्रयासरत है। राज्य में शिक्षा का नया स्ट्रक्चर खड़ा किया जा रहा है। अब सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को भी निजी विद्यालयों की तर्ज पर शिक्षा मिल सके इस निमित्त राज्य सरकार पूरी तैयारी कर रही है। राज्य से कुपोषण को समाप्त करने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई जा रही हैं।

प्रश्न: बाल पत्रकार गुलाफ़सा परवीन ने मुख्यमंत्री से प्रश्न पूछा कि सर, आपके पिता इतने बड़े राजनेता हैं उनसे राजनीति के क्षेत्र में आपको सबसे बड़ी प्रेरणा क्या मिली?
मुख्यमंत्री का जवाब : मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरे पिताजी के संगत और त्याग से मुझे काफी प्रेरणा मिली। मेरे पिताजी ने बचपन, जवानी और बुढ़ापा यह सारे फेज राज्य के लिए और यहां की जनता के लिए समर्पित किया है।

प्रश्न : बाल पत्रकार सृष्टि कुमारी ने मुख्यमंत्री से प्रश्न किया कि सर, हम तीसरी बार आपसे मिल रहे हैं हम बच्चों के साथ मिलकर आपको कैसा लगता है।
मुख्यमंत्री का जवाब : मुख्यमंत्री ने कहा कि हम तो चाहते हैं कि तीसरी बार नहीं बल्कि बार-बार आप लोगों से मिलें। हम चाहते हैं कि आप से मिलते रहें और आपको हमारी योजनाओं का लाभ देते रहें। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना की शुरुआत की है। सावित्री बाई फुले दलित समुदाय से आने वाली एक शिक्षिका रही हैं। उन्होंने काफी संघर्ष और पीड़ा झेलते हुए बच्चियों को आगे बढ़ाने का काम किया था। हमारी सरकार ने राज्य की बच्चियों को प्रोत्साहन राशि के साथ-साथ 18 साल उम्र पूरा होने पर एकमुश्त 40 हजार की आर्थिक सहायता दे रही है। दो बच्चियां उच्च शिक्षा ग्रहण करना चाहती है उनका सारा खर्चा राज्य सरकार वहन करेगी ऐसी योजना राज्य सरकार ने बनाई है।

मौके पर उपस्थित अंडर-17 फीफा विश्व कप 2022 में भारत का नेतृत्व करने वाली फुटबॉलर अष्टम उरांव ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपने अनुभव एवं खेल यात्रा की यादों को साझा किया। फुटबॉल खिलाड़ी अष्टम उरांव ने कहा कि उन्होंने अपने पापा को देखकर फुटबॉल खेलना प्रारंभ किया था। 4 साल तक काफी प्रैक्टिस, मेहनत की। अष्टम उरांव ने बताया कि किस तरह से वर्तमान राज्य सरकार ने उन्हें मदद पहुंचाई। फुटबॉलर अष्टम उरांव ने कहा कि अंडर-17 फीफा विश्व कप 2022 में टीम को जरूर हार मिली परंतु सीखने को बहुत कुछ मिला। मैं और मेरी साथी खिलाड़ियों ने मैच जरूर हारे पर जज्बा नहीं हारे। मन से कभी नहीं हारे। अष्टम उरांव ने मुख्यमंत्री की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी के फल से हमारे मैच हमारे पेरेंट्स ने भी लाइव देखा। अष्टम उरांव ने उपस्थित बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

मौके पर यूनिसेफ झारखंड की प्रमुख डॉ कनीनिका मित्र ने कहा कि बच्चों के लिए भागीदारी, नेतृत्व और सशक्तिकरण के सिद्धांत को बढ़ावा देने के लिए हमने इस साल 14 नवंबर को बाल दिवस के अवसर पर बाल पत्रकारों को प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर मुख्यमंत्री के साथ बातचीत करने और अपने विचार प्रस्तुत करने के लिए एक मंच दिया है। इस कार्यक्रम के माध्यम से युवा एवं महत्वकांक्षी बाल पत्रकारों ने अनुभवी पत्रकारों की तरह भूमिका निभाई और मुख्यमंत्री के साथ सहज माहौल में बाल अधिकारों से संबंधित प्रश्न पूछे। इस अवसर पर यूनिसेफ झारखंड की संचार विशेषज्ञ आस्था अलंग ने कहा कि बाल दिवस बच्चों को उनकी आवाज को व्यक्त करने में सक्षम बनाने और उनके विचारों को सुनने का दिन है। यूनिसेफ के द्वारा झारखंड में 12 वर्षों से अधिक समय से बाल पत्रकार कार्यक्रम चल रहा है जो बच्चों को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करता है और उन्हें सीखने, खुद को व्यक्त करने तथा बाल अधिकारों के लिए कार्य करने और परिवर्तन के वाहक बनने के लिए एक मंच प्रदान करता है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने इस आयोजन के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रेस विज्ञप्ति तैयार करने के लिए यूनिसेफ के तीन बाल पत्रकारों हिमांशु कुमार, वैष्णवी प्रिया और लक्ष्मी कुमारी को फुटबॉल देकर पुरस्कृत किया।

Tags: Hemant SorenHemant Soren की ताज़ा खबरे हिन्दी मेंJharkhand Latest NewsJharkhand News in Hindiझारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेनझारखंड न्य़ूजझारखण्ड न्यूज़झारखण्ड समाचारमुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद(मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेनहेमंत सोरेन मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

Related Posts

JAMSHEDPUR : डीसी पहुंचे डुमरिया, ग्रामीणों की समस्याओं को जाना, समाधान का दिया आश्वासन

June 16, 2025

JAMSHEDPUR : जिला को तंबाकू मुक्त बनाने की कवायद, एडीएम ने की बैठक

June 16, 2025

JAMSHEDPUR : जुगसलाई थाना प्रभारी ने 48 घंटे के भीतर किया चोरी की घटना का उद्भेदन, गिरफ्तार लंगड़ा है हिस्ट्रीशीटर

June 16, 2025

… और युवती ने सीने पर सटा दिया रिवाल्वर

June 16, 2025

Adityapur : बिहार की तरह झारखंड में भी बने सुवर्ण आयोग : डॉ राजा मानवेंद्र सिंह

June 16, 2025

Adityapur : आदित्यपुर थाना रोड में अतिक्रमण व गंदगी फैलाने वालों को नगर निगम ने दी चेतावनी, वसूला जाएगा जुर्माना

June 16, 2025
Next Post

Indian Railway : गीतांजलि एक्सप्रेस सहित तीन प्रमुख ट्रेन की यात्रा दादर में समाप्त

Please login to join discussion

Recent News

JAMSHEDPUR : डीसी पहुंचे डुमरिया, ग्रामीणों की समस्याओं को जाना, समाधान का दिया आश्वासन

June 16, 2025

JAMSHEDPUR : जिला को तंबाकू मुक्त बनाने की कवायद, एडीएम ने की बैठक

June 16, 2025

JAMSHEDPUR : जुगसलाई थाना प्रभारी ने 48 घंटे के भीतर किया चोरी की घटना का उद्भेदन, गिरफ्तार लंगड़ा है हिस्ट्रीशीटर

June 16, 2025
Tweets by InsideJharkhan1
  • अंग्रेजी समाचार
  • वीडियो समाचार
  • अर्थव्यवस्था
  • क्राइम
  • खेल
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • झारखण्ड
  • देश / विदेश
  • धर्म आस्था
  • बिहार
  • मनोरंजन
  • रांची
  • विशेष
  • वीडियो
  • सरकार/राजनीति
  • सरायकेला

© 2023 INSIDE JHARKHAND.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • देश / विदेश
  • झारखण्ड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • दुमका
    • सरायकेला
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • लोहरदगा
    • बोकारो
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
  • बिहार
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • दंरभगा
    • नवादा
    • नालंदा
    • पटना
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भागलपुर
    • भोजपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सिवान
    • सीतामढी
    • सुपौल
    • सरकार/राजनीति
    • क्राइम
    • अर्थव्यवस्था
    • मनोरंजन
    • विशेष
  • खेल
  • धर्म आस्था
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
  • संपर्क

© 2023 INSIDE JHARKHAND.