रांची।
रिटायर आईएएस की पत्नी सीमा पात्रा को रांची पुलिस ने आज सुबह गिरफ्तार कर लिया। बीजेपी की निलंबित नेत्री सीमा पात्रा पर घर में लंबे समय तक दिव्यांग घरेलू युवती को बंधक बनाये जाने और बेरहमी से मारपीट का आरोप है। रांची के अरगोड़ा पुलिस ने सीमा पात्रा को अशोक नगर स्थित आवास से गिरफ्तार किया हैं। हटिया डीएसपी राजा कुमार मित्रा के नेतृत्व में अरगोड़ा थाना पुलिस ने बुधवार की सुबह सीमा पात्रा को गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।सीमा पर एससी- एसटी एक्ट के तहत भी मामला दर्ज हुआ है।मामले की जांच के लिये हटिया डीएसपी राजा मित्रा को केस का आईओ बनाया गया था. मामला सामने के बाद भाजपा ने सीमा को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।