झारखंड : राजधानी रांची में रामनवी के अवसर पर धार्मिक आयोजन के तहत शहर में देर रात्रि तक झांकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस दौरान पूरा माहौल धार्मिक भक्तिमय बना रहा. (नीचे भी पढ़ें)
यह झांकी प्रतियोगिता शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से निकाली गयी. इसमें काफी संख्या में लोग शामिल हुए. यह झांकी प्रतियोगिता शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण किया. इस दौरान निकाली गयी शोभा यात्रा श्रद्दालुओं के आकर्षण का मुख्य केन्द्र रहा. शोभायात्रा में धार्मिक ग्रंथ के अनुसार वर्णित देवी देवताओं के चित्रण को कल्पनिकता के आधार पर जीवंत रूप प्रदर्शित किया गया. बाजे गाजे और मनोरमता के साथ विभिन्न झांकियां निकाली गई. (नीचे भी पढ़ें)
इस दौरान राजधानी रांची के किशोरगंज क्षेत्र से भी रामनवमी श्रृंगार समिति के बैनर तले झांकी निकाली गई. किशोरगंज क्षेत्र वासियों के द्वारा निकाली गयी झांकी के माध्यम से बाबा बैजनाथ धाम नाम से प्रसिद्ध देवालय की स्थापना को लेकर प्राचीन ग्रंथ में वर्णित प्रसंग को दर्शाया गया. साथ ही, कल्पनिकता के आधार पर इसके जीवंत रूप का चित्रण किया गया.