जमशेदपुर : जेएलकेएम की ओर से आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में बाबूराम कंपनी मे पिछले दिनों काम के दौरान मजदूर सुनील कर्मकार की तबीयत खराब हुई और अस्पताल में उसकी मृत्यु हो गई थी. उसी मजदूर के परिवार को कंपनी ले जाकर कंपनी मालिक से वार्ता कर उनका जो भी बकाया था मृतक के परिवार को दिलाया गया.
ये थे मौजूद
मुख्य रूप से केंद्रीय संगठन महामंत्री, संजय गोराइ, कोल्हान प्रमंडल एसटी मोर्चा अध्यक्ष राजा कालिंदी, केंद्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विष्णु विद्रोही, राहुल देव, महतो उमेश महतो, राज महतो, धीरेन महतो, प्रफुल्ल महतो, सरोज महतो आदि मौजूद थे.