जमशेदपुर : बागबेडा बड़ौदा घाट रिवर व्यू कॉलोनी में कॉलोनी के सूर्य मंदिर के प्रांगण में फलदार पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य महाबीर मुर्मू मौजूद थे। उन्होंने यहां पर पौधरोपण किया। इसके पहले सूर्य मंदिर में पूजा अर्चना की। महाबीर मुर्मू ने कहा कि मनुष्य जीवन के लिए पेड़, पहाड़ और पर्वत बहुत ही आवश्यक है। पेड़ से जो मनुष्य को ऑक्सीजन मिलती है वही सबसे ज्यादा लाभदायक है। जैसे मां का दूध बच्चे के लिए अमृत होता है उसी तरह पेड़ से मिला हुआ ऑक्सीजन मनुष्य के लिए अमृत के समान है। इसीलिए हर मनुष्य को अपने जन्मदिन-सालगिरह या विशेष दिनों पर पौधे अवश्य लगानी चाहिए।
ये थे मौजूद
मौके पर मुख्य रूप से श्रीकांत सिंह, नवीन सिन्हा, गौरी पांडे, बमभोला सिंह, राजू शर्मा, बनारस दास, पिंटू तिर्की, मनोज तांती, करन कलिंदी आदि मौजूद थे।