जमशेदपुर : झारखंड सरकार ने मंगलवार को 10 आइपीए अधिकारियों को इधर-से-उधर तबादला किया है। जमशेदपुर रेल जिला के रेल एसपी आनंद प्रकाश को सरायकेला-खरसावां जिले का एसपी बनाया गया है। सरायकेला-खरसावां के एसपी मो. अर्शी को मुख्यालय में योगदान देने के लिए कहा गया है। मो. अर्शी इसके पहले जमशेदपुर रेल जिले में रेल एसपी और जमशेदपुर में ग्रामीण एसपी के रूप में अपनी सेवा दे चुके थे। अंजनी कुमार को रांची का ट्राफिक एसपी बनाया गया है। वे पहले आतंकवाद निरोधी दस्ता के एसपी के रूप में अपनी सेवा दे रहे थे। रांची के ट्रॉफिक एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग को झारखंड जगुआर एसटीएफ का एसपी बनाया गया है। देवघर एसपी को मुख्यालय में योगदान देने के लिए कहा गया है। देवघर का नया एसपी धनंजय कुमार को बनाया गया है। वे विशेष शाखा में एसपी के रूप में अपनी सेवा रहे थे। मुसाबनी एसटीएफ में सेवा दे रहे अमन कुमार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्योरो का एसपी बनाया गया है। झारखंड सशस्त्र पुलिस 10 की एसपी संध्या रानी मेहता को भ्रष्टाचार निरोधर ब्यूरो का एसपी बनाया गया है। वह पहले के पद पर भी काम करती रहेंगी। कौशल किशोर को झारखंड भ्रष्टाचार निरोधक ब्येरो का एसपी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।