• About Us
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
Sunday, May 25, 2025
  • Login
Inside Jharkhand News
Advertisement
  • देश / विदेश
  • झारखण्ड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • दुमका
    • सरायकेला
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • लोहरदगा
    • बोकारो
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
  • बिहार
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • दंरभगा
    • नवादा
    • नालंदा
    • पटना
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भागलपुर
    • भोजपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सिवान
    • सीतामढी
    • सुपौल
    • सरकार/राजनीति
    • क्राइम
    • अर्थव्यवस्था
    • मनोरंजन
    • विशेष
  • खेल
  • धर्म आस्था
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
No Result
View All Result

Home » National News : चरित्र निर्माण भी ज्ञान अर्जित करने और धन कमाने जितना ही महत्‍वपूर्ण: राजनाथ सिंह

National News : चरित्र निर्माण भी ज्ञान अर्जित करने और धन कमाने जितना ही महत्‍वपूर्ण: राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री ने दिल्ली कैंट में एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर का दौरा किया; कैडेटों को रक्षा मंत्री पदक और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए

January 22, 2023
in देश / विदेश
0
The Union Minister for Defence, Shri Rajnath Singh visits to NCC Republic Day Camp at Delhi Cantt on January 21, 2023.

The Union Minister for Defence, Shri Rajnath Singh visits to NCC Republic Day Camp at Delhi Cantt on January 21, 2023.

नई दिल्ली।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 21 जनवरी, 2023 को दिल्ली कैंट में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) गणतंत्र दिवस शिविर का दौरा किया और कैडेटों को उनके असाधारण प्रदर्शन एवं कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए रक्षा मंत्री पदक और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। इस वर्ष रक्षा मंत्री पदक पूर्वोत्‍तर क्षेत्र निदेशालय के अवर अधिकारी तिंगगेचिले नरीमे और राजस्थान निदेशालय के कैडेट अविनाश जांगिड़ को प्रदान किया गया। रक्षा मंत्री प्रशस्ति पत्र ओडिशा निदेशालय के कैप्टन प्रताप केशरी हरिचंदन, तमिलनाडु, पुडुचेरी तथा अंडमान और निकोबार निदेशालय के कैडेट अवर अधिकारी जेनी फ्रांसिना विक्टर आनंद, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख निदेशालय के कैडेट फिजा शफी तथा उत्तराखंड निदेशालय के कैडेट सहवाग राणा को प्रदान किए गए।

शिविर में भाग ले रहे लगभग 2,000 कैडेटों को एक प्रेरक संबोधन में रक्षा मंत्री ने उनसे नए रास्‍तों की पहचान करने और राष्ट्र को त्‍वरित गति से विकास के पथ पर आगे बढ़ने में सहायता करने की अपील की। हालाँकि, उन्होंने उनसे देश के सदियों पुराने मूल्यों और परंपराओं से जुड़े रहने तथा अपनी पसंद के क्षेत्र में विनम्रता के साथ काम करने का अनुरोध किया।

बदलते समय के अनुसार खुद को ढालने की आवश्यकता पर जोर देते हुए  राजनाथ सिंह ने कहा, तेजी से विकसित हो रहे वैश्विक सुरक्षा परिदृश्य के कारण उत्पन्न होने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए राष्ट्र को तैयार करने में सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही है। बहरहाल, उन्होंने कहा कि समय के साथ परिवर्तन जरूरी है, लेकिन देश के गौरवशाली अतीत से जुड़े रहना भी उतना ही महत्‍वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य अपनी संस्कृति और परंपराओं की जड़ों से जुड़े रहकर एक शक्तिशाली और समृद्ध भारत का निर्माण करना है।

रक्षा मंत्री ने युवाओं से ‘यूज एंड थ्रो’ की संकल्‍पना को खत्म करने की भी अपील की और बताया कि इस प्रथा के कारण प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से समाज एवं पर्यावरण को सबसे अधिक हानि उठानी पड़ती है। यह बताते हुए कि पर्यावरण का विनाश जीवन का विनाश है, उन्होंने मुख्‍य रूप से युवाओं और राष्ट्र से वस्तुओं का यथासंभव पुन: उपयोग करने तथा प्रकृति के संरक्षण के लिए काम करने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं को ‘यूज एंड थ्रो’ की संकल्‍पना को अपने व्‍यक्तिगत जीवन में प्रवेश नहीं करने देने के लिए प्रोत्साहित किया और उनसे बड़ों, परिवार तथा मित्रों का सम्मान करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि जहां ज्ञान और शिक्षा महत्वपूर्ण हैं, वहीं जीवन मूल्यों का भी इसी के समान महत्‍व है।

राजनाथ सिंह ने कैडेटों से आग्रह किया कि वे जितना ज्ञान प्राप्त करने और धन अर्जित करने पर ध्यान देते हैं, उतना ही चरित्र निर्माण पर भी ध्यान दें। उन्होंने विश्वास जताया कि कि कैडेट अपनी कड़ी मेहनत, समर्पण और मूल्यों के साथ सफलता की ऊंचाइयों को छूएंगे और देश का नाम रोशन करेंगे। उन्‍होंने कहा, “भारत की प्रगति का पथ युवाओं से होकर जाता है। हमारे युवा जितने मजबूत होंगे, हमारा देश उतना ही शक्तिशाली होगा।

रक्षा मंत्री ने एक नेता, सैनिक, कलाकार और सबसे बढ़कर एक अच्छे इंसान के गुणों को विकसित करके अपने कैडेटों को एक सर्वगुणसंपन्‍न व्यक्तित्व में बदलने के लिए एनसीसी की सराहना की। उन्‍होंने कहा, “एनसीसी में सिखाई गई एकता, अनुशासन, सच्चाई, साहस, सद्भाव, नेतृत्व और टीमवर्क हमेशा हमारे देश का पथ-प्रदर्शक रहा है। कुछ सबसे महत्वपूर्ण गुण, जो एनसीसी अपने कैडेटों में आत्मसात करता है, वह एक वांछित लक्ष्य प्राप्‍त करने, टीम भावना का विकास करने और विफलता के डर से मुक्ति पाने के लिए दृढ़ संकल्प है। इससे न केवल युवा मन को अपना रास्ता बनाने में सहायता मिलती है, बल्कि यह समाज को एक नई दिशा भी प्रदान करता है। इन गुणों पर सदैव काम करते रहने की आवश्यकता है क्योंकि यह एक व्यक्ति को लंबे समय तक परिपूर्ण और समग्र बनाता है।

देश की फुल प्रूफ सुरक्षा अवसंरचना को टीम-वर्क के सबसे अच्‍छे उदाहरणों में से एक बताते हुए श्री राजनाथ सिंह ने बल देकर कहा कि जहां सशस्त्र बल सभी प्रकार के खतरों से देश की रक्षा कर रहे हैं; वैज्ञानिक, इंजीनियर, प्रशासनिक अधिकारी और दूसरे उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर हरसंभव सहयोग प्रदान कर रहे हैं। उन्‍होंने कहा, “अगर कभी युद्ध लड़ने की आवश्‍यकता पड़ी, तो पूरा देश हमारे सशस्त्र बलों के पीछे खड़ा होगा। यह टीम वर्क का परिणाम है कि भारत ने अतीत में अपने शत्रुओं को पराजित किया है और कई युद्ध जीते हैं।

टीम-भावना के लाभों के बारे में विस्तार से बताते हुए, रक्षा मंत्री ने बल देकर कहा कि भारत स्वयं एक उज्‍ज्‍वल उदाहरण है क्योंकि यह कई भाषाओं, बोलियों, धर्मों और विचारों का घर है। उन्होंने कहा कि इस विविधता के बावजूद भारत में एकजुटता बनी रहती है और अपने लोगों के हितों की रक्षा करने के लिए देश आगे कदम बढ़ाता रहता है। उन्‍होंने कहा, “विभिन्‍न पृष्ठभूमि के लोगों के बावजूद सभी भारतीय सामने आकर राष्ट्र निर्माण में योगदान करते हैं। भारत के निरंतर विश्व के अग्रणी देशों में से एक बनने की ओर बढ़ने के पीछे यह एक प्रमुख कारण है। इस पहलू को अपने जीवन में उतारने की आवश्‍यकता है। एकजुट काम करने से शक्ति दोगुनी हो जाती है, सफलता की संभावना बढ़ जाती है और अहंकार की भावना नष्‍ट होती है। एनसीसी कैडेटों को अहंकार को अपने व्यक्तित्व का हिस्सा नहीं बनने देना चाहिए और सदैव देश और समाज के प्रति कृतज्ञ रहना चाहिए।‘’

कार्यक्रम के एक हिस्‍से के रूप में एनसीसी कैडेटों द्वारा  राजनाथ सिंह के समक्ष रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। उन्होंने भारतीय सेना, भारतीय नौसेना और एनसीसी के भारतीय वायु सेना के विंग से लिए गए एनसीसी कैडेटों के एक दल द्वारा प्रस्तुत सलामी गारद का भी निरीक्षण किया। उन्होंने देश भर में फैले सभी 17 निदेशालयों से लिए गए कैडेटों की उनके प्रदर्शन के लिए सराहना करते हुए इसे विविधता में भारत की एकता का प्रतीक बताया।

रक्षा मंत्री ने विभिन्न सामाजिक जागरूकता विषय-वस्‍तुओं को दर्शाते हुए कैडेटों द्वारा तैयार फ्लैग एरिया का भी अवलोकन किया। कैडेटों ने उन्हें उनके संबंधित मॉडल के बारे में जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने ‘हॉल ऑफ फेम’ का दौरा किया, जिसमें पिछले 75 वर्षों में एनसीसी के पूर्व छात्रों के चित्र, मॉडल और अन्य उपलब्धियों का एक प्रभावशाली संग्रह है। इस अवसर पर रक्षा सचिव  गिरिधर अरमाने, एनसीसी के डीजी लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह और अन्य वरिष्ठ नागरिक तथा सैन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

The Union Minister for Defence, Shri Rajnath Singh visits to NCC Republic Day Camp at Delhi Cantt on January 21, 2023.
The Union Minister for Defence, Shri Rajnath Singh visits to NCC Republic Day Camp at Delhi Cantt on January 21, 2023.
The Union Minister for Defence, Shri Rajnath Singh visits to NCC Republic Day Camp at Delhi Cantt on January 21, 2023.
The Union Minister for Defence, Shri Rajnath Singh visits to NCC Republic Day Camp at Delhi Cantt on January 21, 2023.
The Union Minister for Defence, Shri Rajnath Singh visits to NCC Republic Day Camp at Delhi Cantt on January 21, 2023.
Tags: Breaking News and Headlines from India .India Newsbreaking news todayIndia NewsIndia News LiveLatest National NewsLatest National News (नेशनल न्यूज़) of India in HindiLatest NewsLatest News on The NationalNational Newsइंडिया हिंदी न्यूज़टुडे लेटेस्ट न्यूज़नेशनल खबरनेशनल ब्रेकिंगहिंदी समाचार

Related Posts

… और दुकानदार ने कुरकुरे के लिए ले ली मासूम की जान

May 23, 2025

सात दिनों में दूल्हा बदलने वाली अनुराधा गिरफ्तार

May 23, 2025

पाकिस्तान के परमाणु हथियारों की सुरक्षा पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जताई चिंता, अंतरराष्ट्रीय निगरानी की मांग

May 15, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आदमपुर एयरबेस दौरा, झूठे पाकिस्तानी दावों को किया खारिज, वायुसेना के जांबाजों से की मुलाकात

May 13, 2025

यूट्यूबर एल्विश यादव को इलाहाबाद हाईकोर्ट से लगा बड़ा झटका, रेव पार्टी और सांप के जहर के मामले में चार्जशीट रद्द कराने की मांग खारिज

May 12, 2025

Indo-Pak Ceasefire: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, भारत-पाकिस्तान युद्ध पर लगा विराम

May 10, 2025
Next Post

HERO ISL 2022-23: एटीके मोहन बागान ने चेन्नइयन एफसी से खेला अपना दूसरा गोलरहित ड्रा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Saraikela- Nutrition Campaign Scheme: केन्द्र से आयी टीम ने बाल विकास परियोजना के कार्यों को जमकर सराहा

May 24, 2025

Saraikela : सरायकेला पुलिस के लिए सिरदर्द बना अमन साहू गिरोह से जुड़ा कुख्यात श्रवण महतो समेत 4 गिरफ्तार

May 24, 2025

RANCHI : 26 मई को राजभवन के सामने धरना देगी कांग्रेस

May 24, 2025
Tweets by InsideJharkhan1
  • अंग्रेजी समाचार
  • वीडियो समाचार
  • अर्थव्यवस्था
  • क्राइम
  • खेल
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • झारखण्ड
  • देश / विदेश
  • धर्म आस्था
  • बिहार
  • मनोरंजन
  • रांची
  • विशेष
  • वीडियो
  • सरकार/राजनीति
  • सरायकेला

© 2023 INSIDE JHARKHAND.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • देश / विदेश
  • झारखण्ड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • दुमका
    • सरायकेला
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • लोहरदगा
    • बोकारो
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
  • बिहार
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • दंरभगा
    • नवादा
    • नालंदा
    • पटना
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भागलपुर
    • भोजपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सिवान
    • सीतामढी
    • सुपौल
    • सरकार/राजनीति
    • क्राइम
    • अर्थव्यवस्था
    • मनोरंजन
    • विशेष
  • खेल
  • धर्म आस्था
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
  • संपर्क

© 2023 INSIDE JHARKHAND.

Saraikela- Nutrition Campaign Scheme: केन्द्र से आयी टीम ने बाल विकास परियोजना के कार्यों को जमकर सराहा
Saraikela- Nutrition Campaign Scheme: केन्द्र से आयी टीम ने बाल विकास परियोजना के कार्यों को जमकर सराहा
Saraikela : सरायकेला पुलिस के लिए सिरदर्द बना अमन साहू गिरोह से जुड़ा कुख्यात श्रवण महतो समेत 4 गिरफ्तार
RANCHI : 26 मई को राजभवन के सामने धरना देगी कांग्रेस
RANCHI : झारखंड सीपीआई का 24, 25 व 26 अगस्त को होगा राज्य स्तरीय सम्मेलन
JAMSHEDPUR : 2018 में बनी उत्पाद नीति को चला रही है हेमंत सरकार : रघुवर
Adityapur : संपति विवाद में डॉक्टर बेटे ने किया पिता पर जानलेवा हमला
Adityapur : वाशिंग सेंटर में काम करते दो नाबालिग बच्चों को श्रम विभाग ने किया रेस्क्यू, मालिक पर FIR
JAMSHEDPUR : सिदगोड़ा हादसे में जेएलकेएम ने थाना प्रभारी से की मुआवजा देने की मांग
RANCHI  : झारखंड पब्लिक सर्विस कमिशन के परिणाम पर भाजपा ने खड़े किए सवाल
झारखंड के लातेहार में हुई मुठभेड़ में 10 लाख का इनामी पप्पू लोहरा मारा गया
JAMSHEDPUR : गोलमुरी में घर में घुसकर महिला से अश्लील हरकत
JAMSHEDPUR : गृहप्रवेश के तीन दिनों बाद दरवाजा तोड़कर चोरी
Gamharia : आरडी रबर रिक्लेम कंपनी में मजदूरों के समर्थन में पहुंचे पूर्व विधायक अरविंद सिंह, कंपनी पर लगाया वादा खिलाफी का आरोप, कंपनी का काम कराया ठप
Gamharia : आरडी रबर रिक्लेम कंपनी में घायल मजदूर से टीएमएच मिलने पहुंचे पूर्व विधायक अरविंद सिंह, किया आर्थिक सहयोग, मुआवजा दिलाने का दिया आश्वासन
WEST SINGHBHUM : राहुल गांधी के खिलाफ चाईबासा कोर्ट से निकला गैर-जमानती वारंट, 26 जून को सशरीर पेश होने का आदेश
गम्हरिया के दुग्धा में गौवंशी वध को लेकर तनाव, ग्रामीणों ने एक को पकड़ा, पुलिस को सौंपा
Seraikela Big Breaking : गम्हरिया चित्रगुप्त नगर में कैंसर से जूझ रहे टाटा स्टील कर्मी ने पूरे परिवार के साथ की आत्महत्या
Gamharia : आरडी रबर कंपनी में काम के दौरान मजदूर का कटा हाथ, कोल्हान मजदूर यूनियन ने की मुआवजे की मांग, फर्स्ट एड बॉक्स की भी नहीं थी सुविधा
RANCHI : ब्राउन शुगर तस्करी में प्रेमी-प्रेमिका समेत 4 गिरफ्तार,  4.50 लाख बरामद
RANCHI :  श्रावणी मेला में पहुंचेंगे 50 लाख से अधिक श्रद्धालु, सीएम ने की समीक्षा बैठक
Saraikela : डीसी ने की स्वास्थ्य व समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक
JAMSHEDPUR : अरुणाचल प्रदेश की टीम ने बहरागोड़ा पाथरा पंचायत का किया भ्रमण, सुपोषित ग्राम पंचायत के रूप में चयनित
राजनगर बोंगबोंगा नदी पर बना डायवर्सन बारिश में बहा
... और दुकानदार ने कुरकुरे के लिए ले ली मासूम की जान
Adityapur : झारखंड क्षत्रिय संघ व आदित्यपुर संघर्ष सेवा समिति का संयुक्त महारक्तदान 25 को
हादसे में एक की जान लेने के बाद भी यथावत है सड़क पर गिरा विशालकाय पेड़
RANCHI : झारखंड सरकार ने संवैधानिक संस्थाओं को बना दिया है पंगू : बाबूलाल मरांडी
सात दिनों में दूल्हा बदलने वाली अनुराधा गिरफ्तार
JAMSHEDPUR : झारखंड में जून के पहले सप्ताह प्रवेश करेगा मानसून
पश्चिमी सिंहभूम के जुगीदारु गांव में जमीन विवाद में मासूम की हत्या
Adityapur : जियाडा का चला बुलडोजर, औद्योगिक क्षेत्र की अतिक्रमित दुकानें जमींदोज
पूर्वी सिंहभूम : आस्था और विश्वास का संगम है एदल शिव मंदिर, तीन दिवसीय व्रत का हुआ समापन
JAMSHEDPUR : विधायक संजीव सरदार ने उत्तरी करनडीह पंचायत भवन का किया शिलान्यास
Jamshedpur : चाकुलिया में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र पर बाबूलाल मरांडी ने उठाए सवाल, झारखंड को 'धर्मशाला' बनाने की साजिश का आरोप, उच्चस्तरीय न्यायिक जांच की मांग-VIDEO
RANCHI : रांची करमटोली में 520 बेड का बनेगा छात्रावास, सीएम ने किया भूमि पूजन
Ranchi : अमृत भारत योजना के तहत झारखंड को पीएम मोदी ने दी सौगात, गोविंदपुर रोड, शंकरपुर और राजमहल रेलवे स्टेशनों का किया वर्चुअल उद्घाटन
Gamharia : डीडीसी ने किया योजनाओं का स्थल निरीक्षण, राशन आपूर्ति में गड़बड़ी की शिकायत
गोविंदपुर में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और सेना के शौर्य के सम्मान में निकाली गई तिरंगा यात्रा
Jamshedpur : कृषि योजनाओं को अंतिम छोर के किसानों तक पहुंचाना प्राथमिकता : जिला कृषि पदाधिकारी
Adityapur : अमृत रेलवे स्टेशन के उद्घाटन में आदित्यपुर का नाम नहीं, मायूस हुए आदित्यपुरवासी
Jamshedpur : श्यामाप्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का नाम बदलने पर बंगभाषी समाज आहत, बाबूलाल मरांडी से की मुलाकात
JAMSHEDPUR : सुंदरनगर करीम तालाब मामले में बैकफुट पर पुलिस, पसरा सन्नाटा, पांचवें दिन नजर नहीं आयी क्यूआरटी
Jamshedpur : मानगो वर्कर्स कॉलेज के बाहर छात्रों की भिड़ंत, बाहर से बुलाए गए युवकों ने दो को पीटा
JAMSHEDPUR : पूर्व विधायक सह कोल्हान मजदूर यूनियन के अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह उर्फ मलखान सिंह पहुंचे टीएमएच, मेटाल्सा प्रबंधन के डिप्रेशन का शिकार मजदूर का हाल जाना, कहा- प्रबंधन से बात करेंगे, देखिए (VIDEO)
दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक 23 मई को करेंगे टाटानगर-बदामपहाड़ सेक्शन का निरीक्षण, रायरंगपुर व बदामपहाड़ स्टेशनों के विकास कार्यों का लेंगे जायजा
बाबूलाल मरांडी पहुंचे आदित्यपुर
Adityapur : आदित्यपुर कांग्रेस नगर कमेटी नवगठित पदाधिकारी का भौतिक सत्यापन, संविधान बचाओ रैली सफल बनाने की रणनीति तैयार
Jamshedpur : पटमदा और बोड़ाम क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक, दो महिलाओं पर किया हमला
JAMSHEDPUR : हाथी खेदा मंदिर में पूजा करने गई महिलाओं के साथ छेड़खानी, विरोध करने पर पीटा, 8 लोगों पर एफआईआर
JAMSHEDPUR : सोनारी में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, 12 घंटे में पुलिस ने किया उद्भेदन, आरोपी गिरफ्तार
22:57