• About Us
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
Saturday, May 31, 2025
  • Login
Inside Jharkhand News
Advertisement
  • देश / विदेश
  • झारखण्ड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • दुमका
    • सरायकेला
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • लोहरदगा
    • बोकारो
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
  • बिहार
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • दंरभगा
    • नवादा
    • नालंदा
    • पटना
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भागलपुर
    • भोजपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सिवान
    • सीतामढी
    • सुपौल
    • सरकार/राजनीति
    • क्राइम
    • अर्थव्यवस्था
    • मनोरंजन
    • विशेष
  • खेल
  • धर्म आस्था
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
No Result
View All Result

Home » National News : प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्‍यम से बस्ती जिले में सांसद खेल महाकुंभ 2022-23 के दूसरे चरण का उद्घाटन किया

National News : प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्‍यम से बस्ती जिले में सांसद खेल महाकुंभ 2022-23 के दूसरे चरण का उद्घाटन किया

टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना के तहत लगभग 500 संभावित ओलंपिक खिलाडि़यों को तैयार किया जा रहा है"

January 18, 2023
in देश / विदेश
0

नेशनल डेस्क।

प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सांसद खेल महाकुंभ 2022-23 के दूसरे चरण का उद्घाटन किया। सांसद खेल महाकुंभ का आयोजन बस्ती जिले के सांसद  हरीश द्विवेदी द्वारा 2021 से किया जा रहा है। इस खेल महाकुंभ के दौरान कुश्ती, कबड्डी, खो-खो, बास्केटबॉल, फुटबॉल, हॉकी, वॉलीबॉल, हैंडबॉल, शतरंज, कैरम, बैडमिंटन, टेबल टेनिस आदि जैसे इनडोर और आउटडोर दोनों तरह के खेलों में विभिन्न प्रतिस्‍पर्धाओं का आयोजन किया जाता है। इनके अतिरिक्‍त, निबंध लेखन, पेंटिंग, रंगोली बनाने जैसी प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाता है।

इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि बस्ती महर्षि वशिष्ठ की पुण्य भूमि है जो श्रम और साधना, तप और त्याग से बनी है। ध्यान और तपस्या से परिपूर्ण एक खिलाड़ी के जीवन की उपमा देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि सफल खिलाड़ी अपने लक्ष्य पर केंद्रित होते हैं और अपने मार्ग की हर बाधा को पार करते हैं।

प्रधानमंत्री ने खेल महाकुंभ की व्‍यापकता की सराहना करते हुए आशा व्यक्त की कि इस तरह के आयोजनों के माध्यम से खेलों में भारत की पारंपरिक विशेषज्ञता को एक नया आयाम मिलेगा। उन्होंने बताया कि करीब 200 सांसद अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में इस तरह के खेल महाकुंभ का आयोजन कर चुके हैं। काशी से सांसद के रूप में श्री मोदी ने बताया कि वाराणसी में भी ऐसे आयोजन हो रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन कर सांसद नई पीढ़ी के भविष्य को आकार दे रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने जानकारी देते हुए कहा कि इन खेलों के माध्यम से प्रदर्शन करने वाले एथलीटों को भारतीय खेल प्राधिकरण के तहत आगे के प्रशिक्षण के लिए चुना जा रहा है। प्रधानमंत्री ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 40,000 एथलीट खेल महाकुंभ में भाग ले रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने खो-खो के खेल को देखने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस खेल को हमारे देश की बेटियों ने बड़े कौशल, निपुणता और टीम भावना के साथ खेला हैं। प्रधानमंत्री ने इस खेल से जुड़े सभी लोगों को बधाई दी और उनको अपनी शुभकामनाएं दीं।

सांसद खेल महाकुंभ में लड़कियों की भागीदारी के प्रमुख पहलू का उल्‍लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में बस्ती के साथ-साथ सम्‍पूर्ण देश की बेटियां वैश्विक मंच पर अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन करेंगी। महिला अंडर-19 टी-20 क्रिकेट विश्व कप पर बात करते हुए, प्रधानमंत्री ने टीम की कप्तान सुश्री शेफाली वर्मा की शानदार उपलब्धि का उल्‍लेख किया, जिन्होंने लगातार पांच चौके लगाए और आखिरी गेंद पर छक्का लगाते हुए एक ओवर में 26 रन बनाए। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतिभा देश के कोने-कोने में है और सांसद खेल महाकुंभ इसे तलाशने और तराशने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

प्रधानमंत्री ने उस समय को याद किया जब खेलों को एक ‘पाठ्येतर’ गतिविधि माना जाता था और खेल को शौकिया अथवा एक सामान्‍य गतिविधि के रूप में जाना जाता था, ऐसी मानसिकता ने देश को बहुत नुकसान पहुंचाया है। इसके कारण कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपनी क्षमता को हासिल नहीं कर पाए। पिछले 8-9 वर्षों में देश ने इस खामी को दूर करने और खेलों के लिए बेहतर माहौल बनाने के लिए कई पहल की हैं। इसके परिणामस्वरूप कई और युवा खेल को करियर के रूप में अपना रहे हैं। जनता को भी इससे फिटनेस, स्वास्थ्य, टीम बॉन्डिंग, तनाव से राहत, व्‍यावसायिक सफलता और व्यक्तिगत सुधार जैसे लाभ मिलते हैं।

खेलों को लेकर लोगों की सोच का उल्‍लेख हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बदलाव का प्रभाव देश की खेल उपलब्धियों में देखा जा सकता है। प्रधानमंत्री ने ओलंपिक और पैरालंपिक में देश के ऐतिहासिक प्रदर्शन का उदाहरण देते हुए कहा कि विभिन्न खेल क्षेत्रों में भारत का प्रदर्शन दुनिया में चर्चा का विषय बन रहा है। उन्होंने कहा कि खेलों को समाज में उचित प्रतिष्ठा मिल रही है। इसके परिणामस्वरूप ओलंपिक, पैरालंपिक और अन्य प्रतियोगिताओं में अभूतपूर्व प्रदर्शन हुआ है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह सिर्फ शुरुआत है, हमें अभी लंबा मार्ग तय करना है। उन्‍होंने कहा कि खेल, कौशल और चरित्र है, यह प्रतिभा और संकल्प है। खेलों के विकास में प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रधानमंत्री ने सुझाव दिया कि खिलाड़ियों को अपने प्रशिक्षण को परखने का मौका देने के लिए खेल प्रतियोगिताओं को जारी रखा जाना चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि विभिन्न स्तरों और क्षेत्रों में खेल प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को उनकी क्षमता से अवगत कराती हैं जिससे उन्हें अपनी तकनीक विकसित करने में मदद मिलती है, साथ ही कमियों की पहचान करने और सुधार के अवसर मिलते है। युवा, विश्‍वविद्यालय और शीतकालीन खेल एथलीटों को सुधार करते रहने के कई मौके दे रहे हैं। खेलो इंडिया के माध्यम से 2500 एथलीटों को प्रति माह 50,000 की वित्तीय सहायता भी प्रदान की जा रही है। टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (टॉप्स) के तहत करीब 500 ओलंपिक संभावित खिलाडि़यों को तैयार किया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण की जरूरत को ध्यान में रखते हुए कुछ खिलाड़ियों को 2.5 करोड़ से 7 करोड़ तक की सहायता मिली है।

प्रधानमंत्री ने खेल क्षेत्र के सामने आने वाली चुनौतियों से निपटने में केंद्र सरकार की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारे खिलाड़ियों के चयन में पर्याप्त संसाधन, प्रशिक्षण, तकनीकी ज्ञान, अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शन और पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इस क्षेत्र में खेल के बुनियादी ढांचे में सुधार को ध्यान में रखते हुए, प्रधानमंत्री ने बताया कि बस्ती और ऐसे अन्य जिलों में स्टेडियम बनाए जा रहे हैं और प्रशिक्षकों की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि देश भर में एक हजार से अधिक खेलो इंडिया जिला केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं, जिनमें से 750 से अधिक केंद्र पूरे हो चुके हैं। देश भर के सभी खेल के मैदानों की जियो टैगिंग भी की जा रही है, ताकि खिलाड़ियों को ट्रेनिंग लेने में कोई दिक्कत न हो। उन्होंने बताया कि सरकार ने पूर्वोत्तर के युवाओं के लिए मणिपुर में एक खेल विश्वविद्यालय का निर्माण किया है और मेरठ, उत्तर प्रदेश में भी एक अन्य खेल विश्वविद्यालय का निर्माण किया जा रहा है। राज्य सरकार के प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश के कई जिलों में छात्रावास भी चलाए जा रहे हैं। श्री मोदी ने कहा कि स्थानीय स्तर पर राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध कराने के भी प्रयास किए जा रहे हैं।

फिट इंडिया मूवमेंट के महत्व का उल्‍लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हर खिलाड़ी फिटनेस के महत्व को जानता है। योग को अपने दैनिक जीवन में शामिल करने का सुझाव देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि योग से तन भी स्वस्थ रहेगा और मन भी जागृत रहेगा और इसका फायदा आपको अपने खेल में भी मिलेगा। वर्ष 2023 को बाजरा का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष घोषित किए जाने पर प्रकाश डालते हुए प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों के पोषण में बाजरे की बड़ी भूमिका का उल्लेख किया। अपने संबोधन का समापन करते हुए, प्रधानमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि हमारे युवा खेलों से सीखेंगे और देश को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ और सांसद श्री हरीश द्विवेदी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

पृष्ठभूमि

खेल महाकुंभ का पहला चरण 10 से 16 दिसंबर 2022 तक आयोजित किया गया था और खेल महाकुंभ का दूसरा चरण 18 से 28 जनवरी 2023 तक निर्धारित किया गया है।

खेल महाकुंभ में कुश्ती, कबड्डी, खो-खो, बास्केटबॉल, फुटबॉल, हॉकी, वॉलीबॉल, हैंडबॉल, शतरंज, कैरम, बैडमिंटन, टेबल टेनिस आदि जैसे इनडोर और आउटडोर दोनों खेलों में विभिन्न प्रतिस्‍पर्धाओं का आयोजन किया जाता है। इनके अलावा खेल महाकुंभ के दौरान, निबंध लेखन, पेंटिंग, रंगोली बनाने आदि की प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाता है।

खेल महाकुंभ एक अनूठी पहल है जो जिला बस्ती और आसपास के क्षेत्रों के युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर और मंच प्रदान करता है और उन्हें खेल को करियर विकल्प के रूप में लेने के लिए प्रेरित करता है। यह क्षेत्र के युवाओं में अनुशासन, टीम वर्क, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, आत्मविश्वास और उनमें राष्ट्रवाद की भावना जगाने का भी प्रयास करता है।

Tags: Breaking News and Headlines from India .India Newsbreaking news todayIndia NewsIndia News LiveLatest National NewsLatest National News (नेशनल न्यूज़) of India in HindiLatest NewsLatest News on The NationalNational Newsइंडिया हिंदी न्यूज़कबड्डीकुश्तीकैरमखेल महाकुंभखो-खोटुडे लेटेस्ट न्यूज़टेबल टेनिसनेशनल खबरनेशनल ब्रेकिंगप्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदीफुटबॉलबास्केटबॉलबैडमिंटनवॉलीबॉलशतरंजसांसद खेल महाकुंभ 2022-23हिंदी समाचारहैंडबॉलहॉकी

Related Posts

PM Modi Gujarat Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात दौरे की भव्य शुरुआत, 82,950 करोड़ की परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित

May 26, 2025

विराट कोहली और अनुष्का पहुंचे अयोध्या, किए रामलला के दर्शन

May 25, 2025

… और दुकानदार ने कुरकुरे के लिए ले ली मासूम की जान

May 23, 2025

सात दिनों में दूल्हा बदलने वाली अनुराधा गिरफ्तार

May 23, 2025

पाकिस्तान के परमाणु हथियारों की सुरक्षा पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जताई चिंता, अंतरराष्ट्रीय निगरानी की मांग

May 15, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आदमपुर एयरबेस दौरा, झूठे पाकिस्तानी दावों को किया खारिज, वायुसेना के जांबाजों से की मुलाकात

May 13, 2025
Next Post

NIT JAMSHEDPUR : कृषि पर तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Jamshedpur: फेरोक्रोम उद्योग में भारत की पहली वेस्ट हीट रिकवरी परियोजना लागू करेगी टाटा स्टील, ओडिशा में  कॉमफिट एनरसैव और यंत्र हार्वेस्ट के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

May 31, 2025

JAMSHEDPUR : डीडीसी से मिला मुखिया संघ प्रतिनिधिमंडल

May 30, 2025

पश्चिमी सिंहभूम में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, आईईडी ब्लास्ट में जवान घायल, हालत स्थिर

May 30, 2025
Tweets by InsideJharkhan1
  • अंग्रेजी समाचार
  • वीडियो समाचार
  • अर्थव्यवस्था
  • क्राइम
  • खेल
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • झारखण्ड
  • देश / विदेश
  • धर्म आस्था
  • बिहार
  • मनोरंजन
  • रांची
  • विशेष
  • वीडियो
  • सरकार/राजनीति
  • सरायकेला

© 2023 INSIDE JHARKHAND.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • देश / विदेश
  • झारखण्ड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • दुमका
    • सरायकेला
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • लोहरदगा
    • बोकारो
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
  • बिहार
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • दंरभगा
    • नवादा
    • नालंदा
    • पटना
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भागलपुर
    • भोजपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सिवान
    • सीतामढी
    • सुपौल
    • सरकार/राजनीति
    • क्राइम
    • अर्थव्यवस्था
    • मनोरंजन
    • विशेष
  • खेल
  • धर्म आस्था
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
  • संपर्क

© 2023 INSIDE JHARKHAND.

Jamshedpur: फेरोक्रोम उद्योग में भारत की पहली वेस्ट हीट रिकवरी परियोजना लागू करेगी टाटा स्टील, ओडिशा में  कॉमफिट एनरसैव और यंत्र हार्वेस्ट के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर
Jamshedpur: फेरोक्रोम उद्योग में भारत की पहली वेस्ट हीट रिकवरी परियोजना लागू करेगी टाटा स्टील, ओडिशा में  कॉमफिट एनरसैव और यंत्र हार्वेस्ट के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर
JAMSHEDPUR : डीडीसी से मिला मुखिया संघ प्रतिनिधिमंडल
पश्चिमी सिंहभूम में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, आईईडी ब्लास्ट में जवान घायल, हालत स्थिर
Gamharia : आरडी रबर कंपनी में मजदूरों का शोषण मामले में पहुंची सांसद जोबा मांझी और ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह- कहा मजदूरों को उनका हक और अधिकार मिलेगा, देखिए (VIDEO)
EAST SINGHBHUM : पावरू में मसान को बांस से घेरने पर मारपीट, महिला घायल
गम्हरिया में दो दुकानों में आग लगी, असामाजिक तत्वों पर शक
Gamharia: बोलायडीह में फांसी लगाकर आत्महत्या
GAMHARIYA : टाटा स्टील ग्रोथ शॉप व टाटा स्टील स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट का 16 दिवसीय समर कैंप का समापन
झारखंड में 4 दिनों में चढ़ेगा 4 डिग्री तापमान, गर्जन के साथ हल्के दर्जे की होती रहेगी बारिश
EAST SINGHBHUM : उकशासन से छेड़छाड़ पर भड़का भूमिज समाज, बैठक में आरोपी ठेकेदार को दी चेतावनी, शुद्धिकरण पर बनी सहमति
JAMSHEDPUR : नए एसएसपी पीयूष पांडेय पहुंचे सीसीआर, डायल 100 और 112 का हाल जाना
Saraikela : बाइक सवार बदमाशों ने महिला से लूटे 50 हजार
JAMSHEDPUR : साकची पेनार रोड में गहना चमकाने के बहाने ले भागे बदमाश
JAMSHEDPUR : चैम्बर प्रतिनिधिमंडल निवर्तमान एसएसपी किशोर कौशल और नए एसएसपी पीयूष पांडेय से मिला
Saraikela : श्रम विभाग लेबर सेस नहीं जमा करने वालों पर कसेगा शिकंजा
Adityapur : औद्योगिक क्षेत्र में भूमि का आवंटन होगा शुरू, 1044 एकड़ भूमि उपलब्ध : सचिव
RANCHI : रांची में कंप्लायंस और भूमि कानून पर सेमिनार
JAMSHEDPUR : दिनभर झुलसाने वाली गर्मी के बाद शाम को कूल हो जाता है मौसम
JAMSHEDPUR : आदिवासी युवा सगुन बास्के ने AIFF जूनियर लीग में किया उम्दा प्रदर्शन, सुंदरनगर में किया गया भव्य स्वागत
Jamshedpur : घाटशिला जिला परिषद सदस्य की गिरफ्तारी में नया मोड़, शिकायतकर्ता केस वापस लेने को तैयार, विधायक सरयू राय ने कहा...
JAMSHEDPUR : कदमा के बिल्डर से रंगदारी मांगने में घाटशिला पुलिस ने जिला परिषद सदस्य करण समेत दो को भेजा जेल
Jamshedpur : जिला परिषद सदस्य कर्ण सिंह की गिरफ्तारी का विरोध, जिप अध्यक्ष समेत सदस्यों ने SSP से की मुलाकात, निष्पक्ष जांच की मांग
RANCHI : सरना धर्म के नाम पर कांग्रेस-झामुमो कर रही नौटंकी : आजसू
Jamshedpur : स्वर्ण व्यवसायियों ने नवपदस्थापित एसएसपी पियूष पांडेय का किया स्वागत, व्यापारिक सुरक्षा को लेकर संयुक्त बैठक की उठाई मांग
JAMSHEDPUR : पूर्व एसएसपी किशोर कौशल के लिए 20 माह सफलता भरा रहा कार्यकाल, अनुज कन्नौजिया का एनकाउंटर, शहर के अपराधी माशूक मनीष, नीरज दुबे, मो. चांद, सलमान, पुरण को भेजा गया जेल
Seraikela : आदित्यपुर पुलिस की सतर्कता से 16 टन लोहे को गबन करने की योजना विफल, एक आरोपी गिरफ्तार, रांची से तीन ट्रक में लदा लोहा बरामद
Jamshedpur : जाति प्रमाण पत्र निर्गत की पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग, मुखी समाज ने विधायक सरयू राय को सौंपा ज्ञापन
Jamshedpur : टाटा जू की अनोखी पहल : अब कर सकेंगे जानवरों को 'एडॉप्ट', मिलेगा फ्री इंट्री का लाभ, भोजन-दवा का खर्च उठाकर बनें वन्यजीव संरक्षण का हिस्सा
EAST SINGHBHUM : सानग्राम को फाइलेरिया मुक्त करने के लिए सुरक्षा किट का वितरण कर लोगों को किया जागरुक
Jamshedpur : जदयू पूर्वी सिंहभूम में संगठन विस्तार, तीन नये पदाधिकारी मनोनीत, पूर्व भाजपा और भाजमो नेताओं को दी गई अहम जिम्मेदारी
JAMSHEDPUR : हादसे में घायल युवक ने ईलाज के क्रम में दम तोड़ा
धनबाद में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, झोपड़ी में चल रही थी महीनों से हथियार बनाने की फैक्ट्री, बंगाल ATS और धनबाद पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई
JAMSHEDPUR : जादूगोड़ा में ब्याही गई परसुडीह की कौशल्या को घर से निकालकर पति ने की दूसरी शादी, पति है यूसीलकर्मी
Jamshedpur : बाल तस्करी का भंडाफोड़: पुरुषोत्तम व तांबरम एक्सप्रेस में छापेमारी, चार किशोरों को कराया गया मुक्त, ट्वीट से मिली सूचना पर रेलवे ने की त्वरित कार्रवाई
Seraikela : खरसावां में ट्रेन से कटकर व्यक्ति की मौत, जांच में जुटी पुलिस
Adityapur : आमंत्रण कार्ड देने के बहाने रिटायर्ड सिविल सर्जन से लूटपाट, दिनदहाड़े घर में घुसकर चेन और अंगूठी छीनी, घटना CCTV में कैद
Jamshedpur : मानगो पेयजल परियोजना में होगा बड़ा सुधार, सभी इलाकों को समान पानी देने की तैयारी, अब हर घर तक पहुंचेगा पानी
Jamshedpur : सिदगोड़ा में महिला से छिनतई मामले का पुलिस ने किया खुलासा, सोनार समेत चार गिरफ्तार, गलाया हुआ सोना और बाइक बरामद
Jamshedpur : पोटका की लाडली कुमारी ने मैट्रिक में लहराया परचम, पंचायत स्तर पर शॉल ओढ़ाकर व पौधा भेंट कर किया गया सम्मानित
Seraikela : गम्हरिया की आरडी रबर रिक्लेम कंपनी में मजदूरों का शोषण, प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन में विधायक ने दिया समर्थन, पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने लगाया उद्योग के नाम पर घोटाले का आरोप, संपत्ति की जांच की मांग
Jamshedpur : नए एसएसपी पीयूष पांडेय ने संभाला पदभार, क्राइम कंट्रोल और जनसुरक्षा को बताया प्राथमिकता, देखें नए एसएसपी ने क्या कहा-VIDEO
Adityapur : प्री-मानसून की बारिश से कई जगहों पर जलजमाव, लोग परेशान, नगर निगम प्रशासन का दावा, बरसात से पहले होगी सफाई
Seraikela : नदी से पानी लाने के दौरान करंट लगने से किसान की मौत, ग्रामीणों ने नल-जल योजना की खामियों को बताया हादसे का कारण
Seraikela : बिजली विभाग की लापरवाही : हाई वोल्टेज तार की चपेट में आकर तीन युवक घायल, हालत नाजुक
Adityapur : खरकई नदी में डूबे छात्र सूरज मिश्रा का शव बरामद, दोस्तों की जान बचाते हुए गंवा दी अपनी जान
Adityapur : सेवा की नई परिभाषा - पशु-पक्षियों की प्यास बुझाने आगे आए पूर्व विधायक अरविंद सिंह, भीषण गर्मी में बेजुबानों के लिए संजीवनी बनी पेयजल व्यवस्था
Jamshedpur : पोटका के विद्यार्थियों ने मैट्रिक परीक्षा में किया कमाल, जिले में लाडली ने पांचवां और आशीष ने दसवां रैंक लाकर बढ़ाया क्षेत्र का मान
Seraikela : खरकई नदी में नहाने के दौरान छात्र डूबा, तलाश जारी : दो दोस्त बचाए गए, एक की हालत गंभीर
Ranchi : राज्य सरकार ने 48 आईपीएस अधिकारियों का किया तबादला, 14 जिलों के एसएसपी-एसपी बदले, पियूष पांडेय बने जमशेदपुर के नए एसएसपी
Jamshedpur : इडली-डोसा बेचने वाले की बेटी बनी जिला टॉपर, बागबेड़ा की प्रतिमा गोराई ने 96.6% अंक लाकर रचा इतिहास
06:05