जमशेदपुर : मुसाबनी में रास्ता भटक कर महालीपाड़ा पहुंची वृद्ध महिला को वरिष्ठ झामुमो नेता सह केंद्रीय सदस्य शंकर हेम्ब्रम के प्रयास से उसे घर भेजा गया। वृद्ध का नाम झानो करूआ है। वह फॉरेस्ट ब्लाक पचांयत के पोड़ोकोचा की रहने वाली है। उसका कोई संतान नहीं है।वह अपने सबंधी के यहां रहती है।वह रास्ता भटकर मुसाबनी पहुंच गयी है। रात से हो रही बारिश के कारण वह रात भर भींग गई। खाना भी नहीं खाया था।ग्रामीणों ने उसे कपड़ा और खाना दिया। फिर ग्रामीणों ने ग्रामप्रधान गौरव किस्कू को खबर की ।ग्रामप्रधान ने शंकल हेम्ब्रम को जानकारी दी। शंकर हेम्ब्रम ने गांव पहुंचकर महिला की जानकारी ली। फिर टेम्पो के जरिये अपने खर्च से उसे घर पहुंचवाया।