रांची : राजधानी रांची के कचहरी परिसर स्थित कार्यालय में केंद्रीय सरना समिति के पुनर्गठन को लेकर एक बैठक आयोजित की गई. बैठक में महिला मोर्चा का भी गठन किया गया. यह पुनर्गठन 3 वर्षों का कार्यकाल पूरा हो जाने के बाद किया गया.
महिला मोर्चा का अध्यक्ष उषा खलखो
सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए केंद्रीय सरना समिति के केंद्रीय अध्यक्ष का चयन फूलचंद तिर्की का किया गया. केंद्रीय सरना समिति के महिला मोर्चा का अध्यक्ष उषा खलखो को बनाया गया. संरक्षक सहित अन्य पांच पद पर भी पदाधिकारी का चयन किया गया. सभी उपस्थित लोगों ने दोनों केंद्रीय अध्यक्षों सहित अन्य पदाधिकारी का स्वागत माला पहनकर किया.