Chaibasa : रविवार को पश्चिम सिंहभूम में झारखण्ड पुलिस मेंस एसोसिएशन चाईबासा इकाई का चुनाव हुआ। चाईबासा जिले में पदस्थापित तक़रीबन 1200 पुलिस कर्मियों ने अपने नेता को चुनने के लिए पश्चिम सिंहभूम जिले के विभिन्न मतदान केन्द्रों में वोट डाला। इस चुनाव में जिले के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मंत्री समेत कुल सात पदों के लिए 40 प्रत्याशी 93 सदस्य चुनाव मैदान में हैं। बोकारो से चुनाव पदाधिकारी के रूप में एसोसियेशन से आये राजकुमार मुंडा ने निष्पक्ष चुनाव के लिए नजर बनाये रखा। इस दौरान वोट डालने को लेकर पुलिस कर्मियों में गजब का उत्साह देखा गया। जिले के सभी मतदान केन्द्रों में पुलिस कर्मियों को लाइन देखी गयी।