रांची : राजधानी रांची करमटोली स्थित क्लब के सभागार में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा महिला शाखा की बैठक आयोजित की गई. बैठक में सर्वसम्मति से मनीषा सिंह को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा महिला शाखा की कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया. कार्यकारी अध्यक्ष के चयन के बाद महिलाओं ने स्वागत किया. मनोनयन पत्र भी दिया गया.
महिलाएं हर क्षेत्र में बढ़ रही हैं आगे
कार्यकारी अध्यक्ष ने मनीषा सिंह ने कहा कि वे महिलाओं की शिक्षा, आर्थिक स्वतंत्रता और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए कार्य करेंगी. आज महिला हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं. बावजूद अभी भी कई चुनौतियां बनी हुई है. हमारा प्रयास रहेगा कि क्षेत्रीय समाज की महिलाएं आत्मनिर्भर बने और समाज में अपनी मजबूत पहचान स्थापित करें.
सामाजिक न्याय की दिशा में पहल
संगठन के माध्यम से महिलाओं को व्यावसायिक प्रशिक्षण, शिक्षा के अवसर और सामाजिक न्याय के लिए काम किया जाएगा. जरूरतमंद महिलाओं को सहयोग देने में उनकी समस्याओं के समाधान के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.