रांची : रांची राजभवन जाकिर हुसैन पार्क के समीप झारखंड अंगीभूत महाविद्यालय अनुबंध कर्मचारी मोर्चा का लगातार तीसरे दिन भी धरना जारी है. मोर्चा के लोग अपनी मांगों से पहले ही सरकार को अवगत करा चुके हैं. बावजूद उनकी मांगों पर विचार नहीं किए जाने के कारण उनकी ओर से क्रमिक धरना का कार्यक्रम किया जा रहा है. अगर उनकी मांगें पूरी नहीं होती है तो आगे चलकर वे बेमियादी अनशन जैसा कार्यक्रम भी आयोजित करने की चेतावनी सरकार को दी गई है.
इन मांगों पर सरकार करे विचार
मांगों में रांची विश्वविद्यालय की ओर से जारी पत्र को रद्द करने, सभी कर्मचारियों से काम लेने और समायोजन विश्वविद्यालय में करने संबंधी मांगें शामिल हैं. धरना-प्रदर्शन में रांची विश्वविद्यालय के डोरंडा कॉलेज रांची, मारवाड़ी कॉलेज रांची, RLSY कॉलेज रांची, एसएस मेमोरियल कॉलेज रांची, विमेंस कॉलेज रांची, सिसई कॉलेज रांची, कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा, सिद्धू कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका, विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग, विनोद बिहारी कोलयांचल विश्वविद्यालय धनबाद आदि के कर्मचारी बेमियादी धरना पर बैठे हैं.